scriptफेसबुक फ्रेंड को शादी का झांसा देकर देह व्यापार में धकेला | Facebook friend pused into prostitution by men | Patrika News

फेसबुक फ्रेंड को शादी का झांसा देकर देह व्यापार में धकेला

locationसूरतPublished: Mar 26, 2019 09:35:45 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– आरोपी युवक, उसकी पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

file

फेसबुक फ्रेंड को शादी का झांसा देकर देह व्यापार में धकेला

सूरत. एक शादीशुदा युवक ने फेसबुक के जरिए संपर्क में आई कोलकाता की महिला को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया और देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। गर्भवती होने पर उससे पल्ला झाड़ते हुए पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पीडि़ता की शिकायत पर अमरोली पुलिस ने आरोपित युवक व उसकी समेत चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक अमरोली कोसाड़ आवास निवासी अफजल मुल्ला ने कोलकाता की एक महिला के साथ धोखाधड़ी की। करीब नौ माह पूर्व पीडि़ता फेसबुक के जरिए अफजल के संपर्क में आई थी। पति से अलग हो चुकी पीडि़ता को अफजल ने शादी का झांसा दिया और उसे सूरत ले आया। उसने अमरोली में एक किराए के कमरे में उसके रहने की व्यवस्था कर दी और फिर कई बार उसके साथ बलात्कार किया। उसके बाद उसे अहमदाबाद, बैंग्लूरू भेजकर देह व्यापार करवाया। जब पीडि़ता गर्भवती हो गई तो उससे पल्ला झाड़ लिया। इस बीच पीडि़ता का गर्भपात भी हो गया। दबाव डालने के लिए उसने अपने फोटो अफजल के रिश्तेदारों को भेजे तो वह उससे मिलने आया। उसने दुबारा ऐसा करने या पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
उसके बाद अफजल की माता शलीना उसके पास आई। उसके बाद अफजल की पत्नी मीलीना और उसकी सास भी उससे मिलने आई। दोनों ने मिलकर अपशब्द कहते हुए उसे पीटा। जब पीडि़ता के पैसे खत्म हो गए। उसने अफजल से रुपए मांगे तो उसने रुपए देने से मना कर दिया और जो करना है, कर लेने की धमकी दी। इस पर पीडि़ता ने सोमवार रात अमरोली थाने में अफजल, उसकी पत्नी, माता व सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई। इसके आधार पर अमरोली पुलिस ने मंगलवार को अफजल, उसकी पत्नी मीलीना को गिरफ्तार कर लिया। अमरोली थाना प्रभारी डी.एस.कोराट ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा पीडि़ता के आरोपों की भी तस्दीक की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो