script

सूरत में कोरोना के नए 7 पॉजिटिव, 3 संदिग्ध भर्ती

locationसूरतPublished: Sep 14, 2021 10:29:04 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– शहर और ग्रामीण में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,43,655 हुई, 1,41,452 स्वस्थ

सूरत में कोरोना के नए 7 पॉजिटिव, 3 संदिग्ध भर्ती

सूरत में कोरोना के नए 7 पॉजिटिव, 3 संदिग्ध भर्ती

सूरत.

शहर और ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार को कोरोना वायरस के नए 7 पॉजिटिव मिले हैं। इसमें शहर के 6 और ग्रामीण का एक मरीज शामिल हैं। इसके अलावा सूरत के 2 कोरोना मरीज को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अब सूरत जिले में पॉजिटिव की संख्या 1,43,655 हो गई हैं। इसमें 2115 की मौत हो चुकी है।
सूरत जिले में कोरोना मरीजों की संख्या दो दिनों से लगातार 5 से बढक़र 6 आ रहे हैं। मनपा के रांदेर जोन में 3 और अठवा, उधना और कतारगाम जोन में 1-1 पॉजिटिव मिले हैं। जबकि अन्य 4 जोन लिम्बायत, सेंट्रल, वराछा-ए और वराछा-बी जोन में कोई भी कोरोना केस दर्ज नहीं होने से राहत है। न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 8 पॉजिटिव भर्ती हैं। इसमें सात संक्रमित की हालत गंभीर है। इसके अलावा न्यू सिविल में तीन संदिग्ध भर्ती है, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है।
इनकी हालत गंभीर है और आइसीयू में भर्ती किया है। शहर में सोमवार को कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1629 हैं। शहर में कुल 1,11,519 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 1,09,812 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई हैं। वहीं जिले में कुल 32,136 पॉजिटिव मरीज मिले है जिसमें 31,640 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो