script

फैंसी और वेटलैस बेस ग्रे की क्वॉलिटी में पचास पैसे तक दाम बढ़े

locationसूरतPublished: Jun 23, 2019 09:18:22 pm

Submitted by:

Pradeep Mishra

ग्रे के दाम स्थिर रहे

file

फैंसी और वेटलैस बेस ग्रे की क्वॉलिटी में पचास पैसे तक दाम बढ़े

सूरत
आगामी दिनों में त्योहारों के कारण ग्रे बाजार में धीरे-धीरे चहल-पहल शुरू हुई है। इसके बावजूद बीते सप्ताह ग्रे बाजार की ज्यादातर क्वॉलिटी में दाम यथावत रहे। ग्रे बाजार के सूत्रों के अनुसार बाजार में इन दिनों आड़ी की खरीद शुरू होने के साथ ही रक्षाबंधन की खरीद का मौसम होने के कारण व्यापारी ग्रे की खरीद कर रहे हैं। खरीद मध्यम होने के कारण ग्रे की ज्यादातर क्वॉलिटी में दाम स्थिर रहे। हालांकि फैंसी और वेटलैस बेस ग्रे की क्वॉलिटी में पचास पैसे तक दाम बढ़े। ग्रे व्यवसायी सोनू जैन और कपड़ा व्यवसायी सज्जन महर्षि ने बताया कि बाजार में खरीद मध्यम रहने के कारण ग्रे की कई क्वॉलिटी में दाम यथावत रहे। रहे।बाजार में जुलाई से अच्छे व्यापार की उम्मीद है। भिवंडी ग्रे बाजार में भी दाम स्थिर रहे। ग्रे व्यवसायी गिरधारी साबू ने बताया कि भिवंडी के ग्रे की तमाम क्वॉलिटी में दाम स्थिर रहे। स्थिर रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो