scriptFashion show/ बाल मॉडलों ने मोहा मन | Fashion show little model on the ramp | Patrika News

Fashion show/ बाल मॉडलों ने मोहा मन

locationसूरतPublished: Jan 19, 2020 08:51:01 pm

आइडीटी का गुजरात किड्स फैशन वीक -2020 आयोजित

Fashion show/ बाल मॉडलों ने मोहा मन

Fashion show/ बाल मॉडलों ने मोहा मन

सूरत. फैशन इंस्टीट्यूट आइडीटी का गुजरात किड्स फैशन वीक -2020 का आयोजन रविवार को वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के कन्वेंशन सेंटर में हुआ, जिसमें नन्हें-मुन्ने मॉडलों ने रैम्प वॉक कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान बाल मॉडलों ने स्टॉप एसिड अटैक का संदेश भी दिया।
Fashion show/ बाल मॉडलों ने मोहा मन
आइडीटी के संचालक अनुपम गोयल ने बताया कि इंस्टीट्यूट की ओर से लगातार नौवीं बार किड्स फैशन वीक का आयोजन किया गया। इस बार भी गुजरात की विभिन्न स्कूलों के 5000 से अधिक बच्चों का ऑडिशन लिया गया था। इनमें से फाइनल प्रतियोगिता के लिए 160 बच्चों का चयन किया गया। मॉडलों ने इंस्टीट्यूठ की 27 छात्राओं ने अलग-अलग थीम पर डिजाइन किए वस्त्र पहन कर रैम्प वॉक किया। ज्यूरी के तौर पर शादमन खान, डांस कॉरियोग्राफर के तौर पर सोनम और सपन शाह, नेहा पांधी, वंदना विनोद और जिज्ञा चौहाण ने सेवा दी। शो को जयेश पाटिल ने कॉरियोग्राफ किया।
आइडीटी का गुजरात किड्स फैशन वीक -2020 आयोजित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो