scriptमहिला चित्रकार ने पीएम के जन्मदिन पर 70 बच्चों को लिया गोद | Female painter adopts 70 children on PM's birthday | Patrika News
सूरत

महिला चित्रकार ने पीएम के जन्मदिन पर 70 बच्चों को लिया गोद

– 70 बच्चों की पढ़ाई का अतिरिक्त खर्च वह खुद उठाएंगी

सूरतSep 18, 2020 / 10:12 pm

Sanjeev Kumar Singh

महिला चित्रकार ने पीएम के जन्मदिन पर 70 बच्चों को लिया गोद

महिला चित्रकार ने पीएम के जन्मदिन पर 70 बच्चों को लिया गोद

सूरत.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर सूरत की महिला आर्टिस्ट ने नगर प्राथमिक शिक्षण समिति स्कूल के 70 बच्चों को गोद लेने का निर्णय किया है। वह इन बच्चों के लिए स्टेशनरी समेत दूसरी जरुरतों को पूरा करेंगी।
सूरत निवासी सोजित्रा मित्तल पेंटिंग आर्टिस्ट है और उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर 128 फुट लंबी पेंटिंग एक्जिबिशन भी लगाई थी। सोजित्रा मित्तल ने बताया कि महाराजा कृष्णकुमार सिंह स्कूल और प्रमुख स्वामी महाराज स्कूल के आचार्य चेतन हिरपरा ने उन्हें बताया था कि नगर प्राथमिक स्कूल में बच्चों की जरूरत की सभी सामग्री सरकार द्वारा दी जाती है, लेकिन कुछ सामग्री ऐसी होती है जिन्हें बच्चों को खुद ही खरीदना होता है। लेकिन आर्थिक परिस्थिति अच्छी नहीं होने से कई बच्चों को परेशानी होती है।
तभी उनके मन में ऐसे बच्चों को गोद लेने का ख्याल आया। आचार्य ने उन्हें 70 बच्चों की जानकारी दी है, जिनके पढ़ाई का अतिरिक्त खर्च वह खुद उठाएंगी। इस कार्य में उनके साथ वर्षा आलगिया भी जुड़ी हैं। उन्होंने भी 70 बच्चों को गोद लेने की इच्छा व्यक्त की है।

Home / Surat / महिला चित्रकार ने पीएम के जन्मदिन पर 70 बच्चों को लिया गोद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो