DIWALI 2023 : दीपावली पर सिर्फ रात आठ से दस बजे तक ही कर सकेंगे आतिशबाजी
सूरतPublished: Nov 04, 2023 06:13:26 pm
- सिटी पुलिस ने जारी की निषेधाज्ञा


DIWALI 2023 : दीपावली पर सिर्फ रात आठ से दस बजे तक ही कर सकेंगे आतिशबाजी
सूरत. बढ़ते प्रदूषण के चलते इस बार दिपावली पर खुलकर आतिशबाजी नहीं की जा सकेगी। रात में आठ से दस बजे तक ही पटाखे फोड़े जा सकेंगे। इस संबंध में शहर पुलिस आयुक्त अजय तोमर ने शुक्रवार को एक निषेधाज्ञा जारी की है।