scriptकपिल और महेंद्र से पूछताछ में जुटी पुलिस | Firing case in Amar Jewelers in varachha surat | Patrika News

कपिल और महेंद्र से पूछताछ में जुटी पुलिस

locationसूरतPublished: Feb 28, 2020 12:03:52 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– अमर ज्वैलर्स में फायरिंग मामला
Police engaged in interrogation of Kapil and Mahendra
Firing case in Amar Jewelers

कपिल और महेंद्र से पूछताछ में जुटी पुलिस

कपिल और महेंद्र से पूछताछ में जुटी पुलिस


सूरत. ज्वलैर्स पर फायरिंग के मामले में बुधवार को सौराष्ट्र से पकड़े गए कपिल व महेन्द्र को सूरत लाकर वराछा पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि दोनों से पूछताछ में पुलिस को हमले का कोई ठोस कारण नहीं मिल पाया। प्राथमिक पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि हमले का प्लान पूर्व में पकड़े गए विजय का ही था। उन्होंने तो बस विजय का साथ दिया था। विजय के कहने पर ही वे फायरिंग के लिए उसके साथ वराछा स्थित अमर ज्वैलर्स पर आए थे और उसके पकड़े जाने पर सौराष्ट्र के गढड़ा भाग गए थे। जहां से पुलिस ने बुधवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को पुलिस टीम उन्हें वहां से कड़ी सुरक्षा में सूरत ले आई। उनके पास से पुलिस को हमले में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी बरामद हुई थी। गौरतलब है कि पूर्व में पकड़ा गया शातिर शूटर विजय पुलिस को अलग अलग बयान देकर गुमराह कर रहा था। उसका कहना है कि हमले के पीछे सिर्फ डरा कर रंगदारी वसूलने का इरादा था। तभी वह हमला राजस्थान के माफिया लॉरेंस विश्नोई के कहने पर करने की बात करता है तो कभी किसी और का नाम लेता है। बहरहाल पुलिस तीनों से पूछताछ में जुटी है। उल्लेखनीय है कि रविवार शाम वराछा के अमर ज्वैलर्स के शोरूम में तीन जने घुस गए थे और छह राउंड फायरिंग की थी। इसमें एक व्यक्ति जख्मी हो गया था। पिस्तौल की मैगजीन बदलने के दौरान शूटर विजय पकड़ा गया था, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए थे। पुलिस को काफी गुमराह करने के बाद विजय ने अपने दो साथियों की पहचान कपिल व महेन्द्र के रूप में देकर बताया कि वे सुरेन्द्रनगर से आए थे और खोलवड़ की शुभम रेजिडेंसी में रुके थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो