scriptमासा गांव के तालाब से पांच गांवों को मिलेगा अमृत | Five villages will be able to get Amrit from Massa village pond | Patrika News

मासा गांव के तालाब से पांच गांवों को मिलेगा अमृत

locationसूरतPublished: May 15, 2018 09:40:04 pm

छह तालाबों को किया जाएगा गहरा
मासा के तालाब की खुदाई के लिए प्रशासन ने 6.91 लाख रुपए मंजूर किए

patrika

नवसारी. जिले में सुजलाम सुफलाम जल संचय योजना के तहत तटीय क्षेत्र में 38 लाख की लागत से मासा, भागल, वाडी, माछियावासण, धोलाई, मेंधर व धकवाड़ा गांव में तालाबों को गहरा किया जाएगा। मासा गांव के तालाब से पांच गांव के लोगों को जल मिलेगा।
गणदेवी तहसील के तटीय गांव मासा के तालाब की खुदाई के लिए प्रशासन ने 6.91 लाख रुपए मंजूर किए है। साथ ही बिलीमोरा एपीएमसी भी इस काम में सहयोग दे रही है। कुछ वर्ष पूर्व ग्रामीणों ने स्वयं ही मनरेगा के तहत तालाब को गहरा करने का प्रयास किया था। उस समय इसकी ज्यादा खुदाई नहीं हो पाई थी। जल संचय अभियान के तहत यह तालाब ज्यादा गहरा हो चुका है। इसमें पानी का ज्यादा संचय होने से पांच गांव के लोग इससे लाभान्वित होंगे। इससे भूजल का स्तर भी बढेगा। मंगलवार को कलक्टर डॉ. एमडी मोडिया ने जिला विकास अधिकारी जीआर गोहिल के साथ मासा गांव के तालाब की खुदाई का निरीक्षण किया। ग्रामीण सुरेश पटेल ने कहा कि क्षेत्र में मीठे पानी की गंभीर समस्या है। तालाब गहरा होने से भूजल रिचार्ज होगा और उससे क्षारीयता घटेगी। सिंचाई का पानी भी मिलेगा। गांव के अग्रणी मनीष पटेल ने बताया कि मिट्टी की कटान से तालाब की गहराई कम हो गई है। इसके कारण इसमें ज्यादा पानी संग्रह नहीं हो पाता। सुजलाम सुफलाम के तहत तालाब गहरा होने से ज्यादा जल संग्रह होगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पर्याप्त जल मिलेगा।
पेयजल समस्या का होगा समाधान
तालाब गहरा होने से वर्षों पुरानी पेयजल व सिंचाई की समस्या का समाधान होगा। तालाब को गहरा होने से पांच गांव के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस काम में ग्रामीण भी सहयोग कर रहे हैं। पहली बार हो रहे जलसंचय के काम में हम साक्षी बन रहे हैं।
नीतिज्ञा पटेल, सरपंच, मासा गांव
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो