पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रसन्न प्रधान (40) ने साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ शारीरिक छेड़छाड़ कर बलात्कार का प्रयास किया। बुधवार दोपहर बच्ची घर के निकट गली में खेल रही थी। उस दौरान वह उसके पास आया और चॉकलेट देकर उसे अपने कमरे में ले गया। कमरे में बहला फुसला कर उसके साथ गुप्तागों के साथ छेड़छाड़ शुरू की। बच्ची के रोने लगी तो वह घबरा गया।
बच्ची रोते हुए वहां से निकल कर घर पहुंची। वह इतनी डरी हुई थी कि काफी समय तो वह कुछ बोल ही नहीं पाई। फिर उसने अपनी माता को बताया कि अंकल ने उसके साथ क्या किया। पीडि़त परिवार आरोपी प्रसन्न का हमवतनी होने के कारण पीडि़त बच्ची उसे पहचानती थी। वह उसे अंकल कहती थी।
देर रात परिजनों ने पांडेसरा थाने में प्रसन्न के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रसन्न को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि प्रसन्न विवाहित है। उसका परिवार गांव में रहता है। वह यहां अकेला ही रह रहा था। उससे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
महिला को बच्चे समेत कई दिन कैद रख किया बलात्कार सूरत. भेस्तान आवास क्षेत्र की एक महिला का बच्चे समेत अपहरण करने के बाद तीन जनों ने उसे कई दिनों तक कैद रखा। उनमें से एक ने पीडि़ता के साथ बलात्कार किया। उनकी कैद से छूटने के बाद महिला ने प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस के मुताबिक भेस्तान आवास निवासी पीरू, उसके मौसेरे भाई शाहरुख व मित्र सुलतान ने मिल कर २६ वर्षीय महिला व उसके बच्चे का गत 16 फरवरी को अपहरण किया।
आंजणा ब्रिज के निकट से उन्होंने उसे ऑटो रिक्शा में बिठा लिया। फिर उसे समोसे खाने को दिए। जिसके चलते वह बेहोश हो गई। जब वह होश में आई तो बच्चे समेत खुद को अज्ञात स्थान पर बंद पाया। पीरु ने मारपीट की व बच्चे को मारने की धमकी देकर पीडि़ता के साथ बलात्कार किया।
तीनों ने कई दिनों तक उसे कैद रख कर प्रताडि़त किया। उसके उसे फिर किसी चीज से बेहोश कर बारडोली में छोड़ दिया। पीडिता ने मंगलवार को बारडोली थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। बारडोली पुलिस ने मामले की जांच लिम्बायत थाने में स्थानान्तरित कर दी। लिम्बायत पुलिस ने बताया कि आरोपी पीरु पीडि़ता पडोसी है। दोनों परिवारों के बीच मकान के विवाद को लेकर पहले भी लिखित शिकायतें हो चुकी है।
हाथ पकड़ कर कहा मुझे बात क्यों नहीं करती सूरत. सरथाणा इलाके में एक महिला ने हीरा कारखानेदार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक पुणागाम दीपमाला सोसायटी निवासी विपुल सेलडिया (39) ने 37 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला दो साल पूर्व फेसबुक पर विपुल के संपर्क में आई थी लेकिन बाद में उससे संपर्क खत्म कर दिया था। फिर भी वह लगातार उसका पीछा कर उसे परेशान करता था। गुरुवार को उसने पीडि़ता का हाथ पकड़ लिया और उससे कहा मुझसे बात क्यों नहीं करती। महिला ने इनकार किया तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला ने विरोध किया और फिर प्राथमिकी दर्ज करवाई।
सिटी बस के ड्राइवर ने महिला से की छेड़छाड़ कतारगाम थानाक्षेत्र में सिटी बस ड्राइवर ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला का आरोप है कि वह सिटी लिंक बस रूट नम्बर 2 का ड्राइवर जब भी वह बस में यात्रा करती उसे घूर कर बुरी नजरों से देखता था। गुरुवार सुबह सात बजे वह बस में चढ़ी तो फिर उसे बुरी नजर से देखा। फिर बस स्टॉप पर बस रोक दी। उसकी सीट के पीछे के दरवाजे से बस में चढ़ा। महिला के करीब आकर उसके चेहरे पर बंधी ओढऩी हटाते हुए कहा कि आज तो तेरा चेहरा देख कर ही रहूंगा। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस पर महिला ने देर रात उसके खिलाफ कतारगाम पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।