scriptचार दिवसीय जन्माष्टमी मेला आज से शुरू | Four day Janmashtami fair starts from today | Patrika News

चार दिवसीय जन्माष्टमी मेला आज से शुरू

locationसूरतPublished: Sep 02, 2018 12:53:40 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

सजने लगी दुकाने

bharuch photo

चार दिवसीय जन्माष्टमी मेला आज से शुरू

भरुच.

शहर के पांचबत्ती से सोनेरी महल तक चार दिवसीय जन्माष्टमी मेले का शुरुआत रविवार से होगा। जन्माष्टमी मेले में बड़ी संख्या में लोग भाग लेने के लिए आते हैं। जन्माष्टमी के साथ छड़ी नौम व मेघराजा का मेला देखने के लिए दूर दराज के गांवों से लोग आते हैं। मेले में दुकान लगाने के लिए व्यापारी शुक्रवार शाम से ही आ गए थे। शनिवार को सडक़ किनारे दुकाने सजाने का कार्य व्यापारियों की ओर से शुरू किया गया। मेले में बड़ी संख्या में भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पांचबत्ती से सोनेरी महल तक के मार्ग को रविवार से चार दिनों तक के लिए बंद कर दिया जाएगा। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की व्यवस्था की गई है। एसआरपी के साथ पुलिस जवान मेले की सुरक्षा में लगाए गए हैं।


नर्मदा बांध का जलस्तर १२१.८० मीटर पहुंचा
भरुच. मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण ऊपरी क्षेत्र से पानी की आवक होने से नर्मदा बांध के जलस्तर में इजाफा हो रहा है। शनिवार को बांध का जलस्तर 121.80 मीटर पहुंच गया। सरदार सरोवर नर्मदा बांध में 27936 क्यूसेक पानी आ रहा है। वहीं कैनाल में 10012 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। कैनाल हेड पावर हाउस को चालू कर 1214 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।

अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन घायल
भरुच. भरुच जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार को हुए सडक़ दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भरुच तहसील के वडदला गांव निवासी शिवांशु आशीष पाठक बाइक से अंकलेश्वर के राजपीपला चौराहा के पास से जा रहा था। इसी दौरान एक टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शिवांशु घायल हो गया। घटना के बाद लोगों ने घायल शिवांशु को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की प्राथमिकी अंकलेश्वर शहर पुलिस ने दर्ज की। इसी तरह अंकलेश्वर निवासी गोपाल मंडल और योगेन्द्र मंडल बाइक से शनिवार को अंकलेश्वर जीआइडीसी स्थित मेघमणी चौराहा से जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गोपाल मंडल और योगेन्द्र मंडल घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो