scriptचार दिन और 51 मछुआरों का अपहरण | Four days and 51 fishermen abducted | Patrika News

चार दिन और 51 मछुआरों का अपहरण

locationसूरतPublished: Feb 17, 2020 06:52:14 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

भारतीय मछुआरों के साथ नौ बोट भी ले गए पाकिस्तान मरीन सिक्युरिटी एजेंसी के जवान

चार दिन और 51 मछुआरों का अपहरण

चार दिन और 51 मछुआरों का अपहरण

सूरत. गुजरात से सटी अरब सागर की खाड़ी में भारतीय मछुआरों के अपहरण की घटनाएं इन दिनों बढ़ गई है। वेलेंटाइन डे शुक्रवार से लेकर सोमवार तक पाकिस्तान मरीन सिक्युरिटी एजेंसी के जवान इक्यावन भारतीय मछुआरों को जखो बंदरगाह के निकट से उठा ले गए। यह मछुआरे समुद्र में मछली पकडऩे गए थे।
पाकिस्तान सरकार की मरीन सिक्युरिटी एजेंसी निर्दोष भारतीय मछुआरों को अरबसागर की खाड़ी से उठाकर ले जाने से बाज नहीं आ रही है। महज चार दिन में ही पाकिस्तानी जवान गुजरात के 51 मछुआरों का अपहरण कर पाकिस्तान ले गए है। इस संबंध में नेशनल फिशरमैन फॉरम के मनीष लोढ़ारी ने बताया कि प्रदेश के सैकड़ों मछुआरे अरबसागर की खाड़ी में मत्स्याटन के लिए रोजाना निकलते है और उन्हें पाकिस्तान मरीन सिक्युरिटी एजेंसी के जवान जखो बंदरगाह के निकट से जबरन उठा ले जाते है। भारतीय मछुआरों के अपहरण की पहली घटना 14 फरवरी को घटी और उस दौरान 4 बोट में सवार 22 भारतीय मछुआरों का अपहरण किया गया। इसके बाद अगले ही दिन 15 फरवरी को 2 बोट में सवार 12 भारतीय मछुआरों को उठा ले गए। इसके बाद सोमवार दोपहर पोरबंदर की पवनसागर, ओखा की अल-मदीना व द्वारका की भाग्यलक्ष्मी बोट में सवार 17 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान मरीन सिक्युरिटी एजेंसी के जवान अरबसागर की खाड़ी से अपहरण कर पाकिस्तान ले गए है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो