scriptम्यूकोरमाइकोसिस के चार नए मरीज भर्ती, 7 ऑपरेशन, एक का जबड़ा निकाला | Four new patients of mucormycosis admitted, 7 operations, one jaw remo | Patrika News

म्यूकोरमाइकोसिस के चार नए मरीज भर्ती, 7 ऑपरेशन, एक का जबड़ा निकाला

locationसूरतPublished: Jun 09, 2021 09:30:54 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– दोनों सरकारी अस्पताल में 179 मरीज भर्ती

म्यूकोरमाइकोसिस के चार नए मरीज भर्ती, 7 ऑपरेशन, एक का जबड़ा निकाला

म्यूकोरमाइकोसिस के चार नए मरीज भर्ती, 7 ऑपरेशन, एक का जबड़ा निकाला

सूरत.

न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में मंगलवार को म्यूकोरमाइकोसिस के नए 4 मरीज भर्ती हुए है। वहीं, दोनों अस्पताल में 7 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। इसमें एक का जबड़ा निकाला गया है। हाल में दोनों सरकारी अस्पताल में 179 मरीज भर्ती हैं। अब तक 311 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है।
अब तक न्यू सिविल में म्यूकोरमाइकोसिस के 23 और स्मीमेर अस्पताल में 14 समेत कुल 37 मरीजों की मौत हुई है। न्यू सिविल में ईएनटी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि मंगलवार को म्यूकोरमाइकोसिस के 5 मरीजों का ऑपरेशन किया है। इसमें 4 ऑपरेशन ईएनटी और एक ऑपरेशन दंत और ईएनटी विभाग ने मिलकर किया है।
दंत विभाग के अध्यक्ष और प्रोफेसर डॉ. गुणवंत परमार ने बताया कि 40 वर्षीय व्यक्ति के ऊपर का जबड़ा निकाला गया है। साथ ही सायनस का ऑपरेशन किया गया है। वहीं, स्मीमेर अस्पताल में 2 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। दोनों अस्पताल में अब तक 311 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। स्मीमेर अस्पताल से चार मरीजों को छुट्टी दी गई है। दोनों अस्पताल से 76 म्यूकोरमाइकोसिस मरीजों को छुट्टी दी गई हैं। अब तक न्यू सिविल में 16, स्मीमेर में 5 मरीज की आंख निकालना पड़ी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो