scriptकोरोना पॉजिटिव मिले चार लोग | Four people found corona positive | Patrika News

कोरोना पॉजिटिव मिले चार लोग

locationसूरतPublished: Jun 01, 2020 12:07:46 am

Submitted by:

Sunil Mishra

इधर, दो लोग कोरोना से हुए ठीक
Here, two people recover from Corona

Coronavirus: कोरोना से गुजरात में बीते 24 घंटे में 31 मौत, अब तक 1038 ने दम तोड़ा

Coronavirus: कोरोना से गुजरात में बीते 24 घंटे में 31 मौत, अब तक 1038 ने दम तोड़ा

वापी. जिले में कोरोना के चार नए मरीज सामने आए हैं। रविवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड -19 सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इसमें अतुल कॉलोनी वलसाड निवासी 28 वर्षीय महिला और 31 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा उमरगाम के सरई मे 75 वर्षीय पुरुष एवं आदर्श नगर उमरगाम की 40 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। इसके साथ ही अब तक जिले में कोरोना के 42 केस सामने आ चुके हैं।
दूसरी तरफ कोरोना से ठीक होने वालों में वापी के चला सताधार सोसायटी निवासी 18 वर्षीय युवक और नानापोंढा निवासी 31 वर्षीय महिला शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक 3632 लोगों के सेम्पल लिए गए हैं। जिसमें से 3584 सैम्पल निगेटिव आए थे। वलसाड जिले के 35 और जिले के बाहर से आए 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि छह लोगों की रिपोर्ट पेन्डिंग है।
 मास्क ही जीवन...
IMAGE CREDIT: JK Bhati
कंटेनमेन्ट जोन से मुक्त हुआ गोदाल नगर
वापी. गोदालनगर को रविवार को कंटेनमेन्ट जोन से मुक्त घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही वार्ड नंबर चार को भी बफर जोन से से हटा लिया गया।
कुछ दिन पहले नपा के वार्ड नंबर चार के गोदाल नगर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद प्रशासन ने बफर जोन और कंटेनमेन्ट जोन घोषित कर इलाके को सील कर दिया था। इलाके के सभी कोरोना मरीजों के स्वस्थ होकर घर लौटने की खुशी में स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस. नपा सफाईकर्मी और वालंटियर्स का पुष्पों से स्वागत कर सम्मानित किया। गोदाल नगर निवासियों ने इस दौरान टाउन पीआई एसजे बारिया और विधायक कनु देसाई का भी आभार जताया। इस मौके पर नपा प्रमुख विट्ठल पटेल, शहर भाजपा प्रमुख सतीश पटेल, वापी सेवा समिति के कन्वीनर अब्दुल रजाक अजमेरी, युसुफ घांची समेत अन्य लोग मौजूद थे।
अलवर में बाजार अब रात 8 बजे तक खुल सकेंगे, 30 तक बढ़ाई धारा 144
वलसाड में एक महिला कोरोना पॉजिटिव
वलसाड. वलसाड शहर में कोरोना के केस हर रोज सामने आ रहे हैं। अब तक चार मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।
वलसाड शहर में चार दिन पहले कोई भी कोरोना का मामला नहीं था। अचानक तीन दिन पहले शहर में एक साथ तीन मामले सामने आ गए। कोसंबा में एक कोरोना मरीज और शहर के तिथल रोड पर दो महिलाएं पॉजिटिव मिलने पर उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया और सभी जगहों पर सेनिटाइज किया गया। शहर के दिव्यम अपार्टमेंट निवासी 91 साल की वृद्धा भी कोरोना पॉजिटिव पाई जाने पर आरोग्य विभाग ने पूरी बिल्डिंग के साथ इलाके को भी सील कर दिया। अचानक वलसाड शहर में चार मरीज सामने आने पर आरोग्य विभाग और प्रशासन सतर्क हो गया है। नगरपालिका ने भी शहर में सफाई कार्य जोरों पर शुरू कर दी है। कोरोना के मरीज सामने आने पर नगरपालिका ने शहर के गौरव पथ पर सब्जियों को लारियों को हटवाकर घूमने वाली सब्जी लारियों पर भी रोक लगा दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो