scriptफुटपाथ पर रहने वाली दलित किशोरी के साथ पांच महीने से चार जने कर रहे थे बलात्कार | Four young man raped dalit teen for five months | Patrika News

फुटपाथ पर रहने वाली दलित किशोरी के साथ पांच महीने से चार जने कर रहे थे बलात्कार

locationसूरतPublished: May 18, 2019 12:54:42 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

-गर्भवती हुई तो मामला सामने आया, पुलिस जांच शुरू

file

फुटपाथ पर रहने वाली दलित किशोरी के साथ पांच महीने से चार जने कर रहे थे बलात्कार

सूरत. सचिन जीआइडीसी क्षेत्र में फुटपाथ पर रहने वाली दलित किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने उससे बलात्कार के आरोप में चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक किशोरी सत्रह साल की है। सालभर पहले वह अपने पिता के साथ मजदूरी की तलाश में सूरत आई थी। किसी बात को लेकर पिता के साथ विवाद होने पर वह अकेली सचिन जीआइडीसी थाना क्षेत्र के उन गांव के फुटपाथ पर रहने लगी। पांच महीने पहले इसी क्षेत्र में रहने वाले सद्दाम नाम के युवक ने बहला-फुसला कर उसके साथ बलात्कार किया। उसने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद पंटा, बाबू और छोटू नाम के तीन युवकों ने भी उसके साथ बलात्कार किया। चारों अलग-अलग समय पर आते थे और बहला-फुसला कर उसे अलग-अलग जगह ले जाते थे तथा उसके साथ जबरदस्ती करते थे। पेट में दर्द होने पर वह डॉक्टर के पास पहुंची तो उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। किसी के कहने पर उसने महिला हेल्पलाइन से संपर्क किया। जानकारी मिलने पर पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस ने उसका न्यू सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सद्दाम, पंटा, बाबू और छोटू को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज की। मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त (इ डिवीजन) एन.एस.देसाई को सौंपी गई है।

आरोपियों को किया राउंड अप


सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने किशोरी से मिली जानकारी के आधार पर शुक्रवार शाम उन गांव में रहने वाले चारों आरोपियों को राउंड अप किया है। उनसे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो