script

DHOKHA : प्रेम जाल में फंसा कर होटलों में शारीरिक संबंध बनाए, फिर शादी से कर दिया इनकार

locationसूरतPublished: Dec 05, 2021 09:20:49 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– कॉलेज की छात्रा से सोशल मीडिया पर दोस्ती- दिवंगत पुलिसकर्मी के पुत्र के खिलाफ बलात्कार व धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Surat/ पांडेसरा बलात्कार - हत्या मामला: आरोपी गुड्डू यादव के खिलाफ आरोप तय, आज से कोर्ट में सुनवाई शुरू

File Image

सूरत. कॉलेज की एक युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती करने और फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में लिम्बायत पुसिल ने दिवंगत पुलिसकर्मी के पुत्र के खिलाफ बलात्कार का मामल दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक भटार सुयोगनगर निवासी कुणाल बारी ने कॉलेज में पढऩे वाली 21 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार किया।
मोबाइल फोन की दुकान चलाने वाला कुणाल मार्च में सोशल मीडिया के जरिए युवती के संपर्क में आया था। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर दोस्ती होने के बाद एक दूसरे से मिलने जुलने लगे। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। कुणाल ने उसे शादी वादा किया था। कुणाल पीडि़त युवती के घर पर भी आता था और उसके पास बड़ी मोबाइल फर्म की फ्रेन्चाइजी, आठ करोड़ का बंगला व डूमस में झींगा तलाव का भी कारोबार होने की बातें बताता था।
उसकी बातों से प्रभावित होकर पीडि़त युवती के माता पिता भी कुणाल से उसकी शादी के लिए तैयार हो गए थे। वे पीडि़ता को उसके साथ घूमने के लिए भेजते थे। पीडि़ता भी कुणाल के घर आती जाती थी। इस बीच वह पीडि़ता को घुमाने के लिए डुमस व वेसू क्षेत्र को दो अलग अलग होटलों में ले गया था। वहां दो दिन वे साथ रहे थे। इस दौरान कुणाल ने पीडि़ता के मना करने पर भी शादी का भरोसा दिला कर शारीरिक संबंध बनाए थे। लेकिन बाद में जब कुणाल पीडि़ता को शादी की बात करने के लिए अपने घर ले गया तो किसी वजह से उसके परिजनों ने मना कर दिया।
इसपर उसने पीडि़ता को उसके घर छोड़ दिया। पीडि़ता के माता पिता ने भी कृणाल को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। इस पर पीडि़ता ने लिम्बायत थाने में धोखाधड़ी व बलात्कार का मामला दर्ज करवाया। लिम्बायत पुलिस ने कुणाल को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने बताया कि कुणाल के पिता सहायक पुलिस उप निरीक्षक थे। कोरोना से संक्रमित होने पर उनका देहांत हो गया था।
——————————
रेडीमेड कपड़ों को थोक व्यापारी के साथ 7.64 लाख की धोखाधड़ी
– माल उधार लेने के बाद दुकान बंद कर फरार हुई वडोदरा की पार्टी
सूरत. रेडीमेड कपड़ों के थोक व्यापारी के साथ वडोदरा की एक पार्टी द्वारा 7.64 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आयाा है। इस संबंध में पीडि़त व्यापारी की शिकायत पर महिधरपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक वडोदरा के बालाजी कॉम्प्लेक्स निवासी दिलीप रादडिया ने मोटा वराछा द्वारकेश नगरी निवासी हितेश बाबरिया के साथ धोखाधड़ी की। सुमूलडेरी रोड पर जलीवाला कंपाउन्ड में मारुति इंटरप्राइज के नाम से कपड़ों का कारोबार करने वाले हितेश को विश्वास में लेकर दिलीप ने 2019 में वडोदरा स्थित अपनी दुकान के माल उधार लिया। लेकिन उशका भुगता नहीं किया। पैमेंट मांगने पर लंबे समय तक टामलटोल करता रहा और फिर दुकान बंद कर फरार हो गया।
—————–
दो मामलों में शराब के साथ पांच महिलाएं गिरफ्तार

सूरत. सरथाणा और जहांगीरपुरा में दो अलग अलग मामलों में पुलिस ने अवैध शराब के साथ पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सरथाणा पुलिस ने खुश्बु, जयश्री, सोनल व आनंद मिश्रा को गिरफ्तार किया है। उनकी कार से अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। चारों फरार परेश व अर्जुन के लिए शराब तस्करी करते थे। मुखबिर की सूचना के आधार पर शनिवार रात पुलिस ने केनाल रोड स्थित शेल पेट्रोल पंप के निकट से गिरफ्तार किया है। इसी तरह जहांगीरपुरा पलिस ने सारोली चेक पोस्ट के निकट से बिल्किसबानू कुरैशी व सरमीन बानू कुरैशी को पकड़ कर उनके कब्जे से २५ हजार रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद की है। वे शहर में शराब घुसाने का प्रयास कर रही थी।
—————————–

ट्रेंडिंग वीडियो