सूरत

covid 19 in surat : रेड जोन में रात्रि कफ्र्यू के दौरान फसाद, तोडफ़ोड और लूट !

lockdown 4.0 – घटना के चौबिस घंटे बाद लिम्बायत पुलिस ने एक दूसरे गुट के खिलाफ दर्ज किए अलग अलग मामलेcovid 19 in surat: Fuss, smash and loot during the night curfew in the Red Zone! – Twenty-four hours after the incident Limbayat police registered separate cases against each other faction

सूरतMay 29, 2020 / 01:05 pm

Dinesh M Trivedi

covid 19 in surat : रेड जोन में रात्रि कफ्र्यू के दौरान फसाद, तोडफ़ोड और लूट !


सूरत. रेड जोन में स्थित लिम्बायत में ईद के दिन रात्रि कफ्र्यू के दौरान खुले आम फसाद हुआ। हथियार लेकर घूम रहे समाज कंटकों ने एक दूसरे को लूटा और तोडफ़ोड़ कर पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा किया। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने पर चौबिस घंटे बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस मंगलवार देर रात दो अलग अलग मामले दर्ज किए।
पुलिस सूत्रों मुताबिक सरदार नगर निवासी वाजिद मलिक, शहला चौक निवासी वसीम अंसारी व नया जेनी ने मिल कर लिम्बायत महाप्रभुनगर निवासी सत्रह वर्षीय किशोर को लूट लिया। कुछ समय पूर्व पीडि़त किशोर के साथ वाजिद का विवाद हो गया था। वाजिद उनके मोहल्ले में आकर जोर जोर से चिल्ला रहा था। इस बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसकी रंजिश रख सोमवार रात साढ़े दस बजे तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए।
उन्होंने किशोर की गरदन पर चाकू घुमा कर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसकी जेब से जबरन एक हजार रुपए ले लिए और फरार हो गए। उनके जाने के कुछ समय बाद किशोर ने महाप्रभुनगर निवासी बाबा अयुब, सिंकदर व एक अन्य युवक को अपने साथ मिलाया। तलवार और घातक हथियार लेकर वे सरदारनगर स्थित वाजिद मलिक के घर की ओर भागे।
उन्होंने घर के बाहर पार्क तीन दुपहिया वाहनों और एक कार में तोडफ़ोड़ की। पथराव कर खिडक़ी के शीशे तोड़े। घर में घुस कर टीवी और अन्य सामान भी तोड़ा व एक हजार ५०० रुपए लूट लिए। फिर अपशब्द बोलते हुए वाजिद उसके परिजनों व अन्य लोगों को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर चौबिस घंटे बाद लिम्बायत पुलिस हरकत में आई और मंगलवार देर रात दोनों गुटों के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज किए।
पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल?

गौरतलब है कि लिम्बायत क्षेत्र में कोविड19 संक्रमण के सबसे अधिक मामले होने के कारण इसे रेड जोन में रखा गया है। साथ ही यहां सोशल डिस्टेंसिंग, होम क्वारंटीन और रात्रि कफ्र्यू का प्रभावी अमल कर करवाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। जिसमें पांच पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी और एक दर्जन पुलिस उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी है।
इनके अलावा अर्धसैनिक बलों की टुकडियों को भी तैनात किया गया है। फिर भी ईद की रात यह फसाद हुआ और पुलिस तुंरत क्यों कोई कार्रवाई नहीं कर पाई? क्या महाप्रभुनगर और सरदार नगर के आस पास कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं थे?

Home / Surat / covid 19 in surat : रेड जोन में रात्रि कफ्र्यू के दौरान फसाद, तोडफ़ोड और लूट !

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.