scriptसांसद के नेतृत्व में निकली गांधी संकल्प यात्रा | Gandhi Sankalp Yatra led by MP | Patrika News

सांसद के नेतृत्व में निकली गांधी संकल्प यात्रा

locationसूरतPublished: Oct 06, 2019 09:20:22 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

गांधी वेष में कार्यकर्ता शामिल

सांसद के नेतृत्व में निकली गांधी संकल्प यात्रा

सांसद के नेतृत्व में निकली गांधी संकल्प यात्रा

सूरत. नवसारी के सांसद सीआर पाटिल के नेतृत्व में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में रविवार सुबह परवत गांव से गांधी संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई। यात्रा के दौरान सांसद पाटिल के अलावा भाजपा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। यात्रा के दौरान गांधी वेष में भी कार्यकर्ता शामिल रहे। यात्रा आगामी दिनों में नवसारी लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगी। यात्रा के दौरान सांसद पाटिल के अलावा भाजपा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।वहीं, सूरत लोकसभा क्षेत्र में भी गांधी संकल्प यात्रा का आयोजन सांसद दर्शना जरदोष के नेतृत्व में किया जा रहा है। सांसद जरदोष ने गांधी संकल्प यात्रा की शुरुआत हेरीटेज दांडी यात्रा मार्ग के ओलपाड तहसील के उमराछी गांव से गांधी जयंती पर की थी। यात्रा के दौरान भीमराड गांव में गांधीजी की पौत्रवधु शिवालक्ष्मी गांधी से भेंट की गई। यात्रा आगामी दिनों में सूरत लोकसभा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो