सूरतPublished: Sep 22, 2023 09:21:27 pm
Divyesh Kumar Sondarva
सूरत. दस दिवसीय गणेश उत्सव में हर साल की तरह इस साल भी शहर में गणेश मंडलों ने अलग-अलग थीम पर अनोखे पंडाल बनाए हैं। अडाजण क्षेत्र के कृष्णा नगर सोसायटी के शक्ति ग्रुप फाइटर ने वाल्मीकि रामायण थीम पर पंडाल बनाया है। एक पंडाल के तले रामायण के सभी कांड तैयार कर भक्तों को संपूर्ण रामायण दिखाने का प्रयास किया गया है। साथ में उड़ते हनुमान भी पंडाल को चार चांद लगा रहे हैं।
अडाजन में वाल्मीकि की संपूर्ण रामायण वाला पंडाल गणेश महोत्सव के शुरू होते ही चर्चा में आ गया है। इसे देखते ही पूरी रामायण सामने आ जाती है। पंडाल में प्रवेश करते ही रामायण लिखते वाल्मीकि नजर आते हैं। आगे बढ़ने पर सीता स्वयंवर में श्रीराम शिव का धनुष तोड़ते दिखाई देते हैं। इसके बाद वनवास के दौरान शूर्पणखा के श्रीराम समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखना और लक्ष्मण का क्रोधित होकर नाक काट देने वाले कांड की झांकी भी बनाई गई है।