scriptविवाहित प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप | gangraped with girl | Patrika News

विवाहित प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

locationसूरतPublished: Jul 28, 2020 11:26:39 am

पुलिस ने प्रेमी समेत छह जनों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया, आरोपी गिरफ्तार

विवाहित प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

रेप

बारडोली. तहसील के एक गांव की युवती के साथ महुवा तहसील के महुडी गांव के एक खेत में गैंगरेप का मामला सामने आया है। बारडोली थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार विवाहित प्रेमी युवती को बाइक पर महुड़ी गांव के एक खेत में ले गया और उसके साथ संबंध बनाए। उसके अपने साथ चार दोस्तों ने भी जबरन युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने प्रेमी समेत छह जनों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार बारडोली वालोड रोड पर स्थित एक गांव की युवती के पलसाणा तहसील के पारडी पाता निवासी विवाहित युवक अमित संजय हलपति के साथ प्रेम संबंध था। बीती 22 जुलाई की रात को अमित ने युवती को मिलने के लिए फोन किया। युवती की रजामंदी पर अमित रात 1 बजे उसे अपने साथ नजदीकी महुवा तहसील के महुड़ी गांव के एक खेत में ले गया। यहां दोनों के बीच संबंध बने। पहले से तय प्लान के मुताबिक उसके पांच दोस्त भी मौके पर आ गए। उनमें से चार जनों ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। अमित ने युवती की मदद के बजाय उसे धमकी दी और दोस्तों को दुष्कर्म करने दिया। बाद में अमित युवती को घर छोड़ कर फरार हो गया।

परिजनों को दी जानकारी

युवती इस हादसे से घबरा गई थी। सहेलियों से बात करने के बाद उसने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार देर शाम युवती अपनी माता और सहेली के साथ बारडोली थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अमित और उसके दोस्तों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।

आरोपी गिरफ्तार

सूरत जिला एलसीबी और एसओजी की टीम ने गैंगरेप के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रही जिला एलसबी और एसओजी की टीम ने शनिवार को सरभोण के पास से मुख्य आरोपी अमित संजय हलपति और हितेश शंकर हलपति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो