scriptDAMAN NEWS: दमण में गूंजा जय जगन्नाथ | Ganguja Jai Jagannath in Daman | Patrika News

DAMAN NEWS: दमण में गूंजा जय जगन्नाथ

locationसूरतPublished: Jul 04, 2019 07:03:39 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

भगवान जगन्नाथ ने भाई, बहन सहित नगरजनों को दिए दर्शन हिन्दू जागरण मंच ने दमण में निकाली भव्य रथयात्राजगन्नाथ रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सागरजगह-जगह हुआ स्वागत

patrika

दमण में गूंजा जय जगन्नाथ

दमण. दमण में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ ने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर आरूढ़ होकर नगर में भ्रमण कर भक्तजनों को दर्शन दिए। सत्यनारायण मंदिर से सुबह साढ़े दस बजे भव्य रथयात्रा निकली। गाजे-बाजे और पुष्पवर्षा के बीच प्रभु की रथयात्रा आगे बढ़ी। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रथयात्रा गुजरी। जगह-जगह रथयात्रा का स्वागत हुआ और भक्तों ने प्रभु के दर्शन किए।
patrika
भगवा ध्वज थामे जय जगन्नाथ का जयकारा

रथयात्रा के आगे-आगे बग्गी में सवार पंडितगण और पीछे मंगलगान करती महिलाओं का हुजूम चला। साथ में हाथों में भगवा ध्वज थामे जय जगन्नाथ का जयकारा लगाते भक्त समूह चलता चला। रथयात्रा की भव्यता से समग्र दमण हरिमय नजर आया। आयोजक हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कुशलता से रथयात्रा का संचालन किया, जिससे आवागमन प्रभावित हुए बिना गतिशील रहा। पुलिस ने भी यातायात प्रबंधन तथा शांतिपूर्ण रथयात्रा आयोजन में अहम भूमिका निभाई। नगर भ्रमण के बाद भगवान जगन्नाथ अपने भाई और बहन के साथ ननिहाल में अगले कई दिनों तक विश्राम करेंगे। इसके बाद प्रभु फिर अपने धाम लौट आएंगे। रथयात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित महाप्रसाद का सैकड़ों लोगों ने लाभ लिया। रथयात्रा में महिलाओं ने एक ही रंग की धार्मिक साड़ी पहनी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो