Surat/ गौरव : देश के सबसे अधिक शिक्षित शहरों की सूची में सूरत टॉप टेन में
सूरतPublished: Feb 11, 2023 08:50:42 pm
सूरत दसवें तो अहमदाबाद आठवें स्थान पर, दिल्ली-मुंबई को पछाड़ कर बेंगलुरु प्रथम और पुणे दूसरे क्रम पर


File Image
सूरत. डायमंड और कपड़ा नगरी के साथ सूरत शहर अब शिक्षा के क्षेत्र में भी लगातार आगे बढ़ रहा है। सूरत ने पहली बार देश के सबसे अधिक शिक्षित शहरों की सूची में टॉप टेन में प्रवेश किया है। सूरत अब दसवें स्थान पर पहुंच गया है। सूरत के अलावा अहमदाबाद भी टॉप टेन की सूची में शामिल है।