scriptउत्राण के मनीषा गरनाले पर चढ़ाया गर्डर | Girder of mania garment | Patrika News

उत्राण के मनीषा गरनाले पर चढ़ाया गर्डर

locationसूरतPublished: Nov 14, 2018 10:46:03 pm

रेलवे प्रशासन से ब्लॉक मिलने के बाद मनपा प्रशासन ने मनीषा गरनाले पर गर्डर चढ़ाने का काम किया। यह काम रेलवे की मंजूरी के कारण लटका हुआ है। मनपा प्रशासन मनीषा गरनाले पर रेलवे ओवर ब्रिज बना रहा है। रेलवे से मंजूरी मिलने में देरी के कारण यहां गर्डर चढ़ाने का

Girder of mania garment

Girder of mania garment

सूरत।रेलवे प्रशासन से ब्लॉक मिलने के बाद मनपा प्रशासन ने मनीषा गरनाले पर गर्डर चढ़ाने का काम किया। यह काम रेलवे की मंजूरी के कारण लटका हुआ है। मनपा प्रशासन मनीषा गरनाले पर रेलवे ओवर ब्रिज बना रहा है। रेलवे से मंजूरी मिलने में देरी के कारण यहां गर्डर चढ़ाने का काम बाकी रह गया है। यह काम पूरा होने के बाद लोगों के लिए उत्राण से मोटा वराछा जाने में सहूलियत तो रहेगी ही, हाइवे जाने में भी लोगों को छोटा रास्ता मिल जाएगा। अभी उत्राण से हाइवे पर जाने के लिए लोगों को घूमकर जाना पड़ता है। मनीषा गरनाले पर दस गर्डर चढ़ाए जाने हैं।

लंबे इंतजार के छोटे-छोटे अंतराल में रेलवे से ब्लॉक मिलने के कारण एक साथ गर्डर नहीं चढ़ाए जा पा रहे हैं। बीते दिनों रेलवे ने मंजूरी दी थी तो ब्लॉक मिलने पर मनपा प्रशासन ने दो गर्डर चढ़ा दिए थे। शुक्रवार को फिर ब्लॉक मिला तो मनीषा गरनाले पर तीन और गर्डर चढ़ा दिए गए। अभी पांच और गर्डर चढ़ाए जाने हैं। अधिकारियों के मुताबिक रेलवे प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद ही इस पर आगे काम बढ़ेगा। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे प्रशासन यदि समय पर ब्लॉक दे देता है तो दीपावली से पहले इस काम को पूरा किया जा सकता है।

गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश, बिहार और ओडिशा से बड़ी संख्या में लोग मजदूरी के लिए सूरत आते हैं। दीपावली पर्व पर लोग अपने घरों को जाते हैं तो लंबा अवकाश मनाकर वापस लौटते हैं। ऐसे में शहर में साइट्स पर चल रहा काम और उद्योगों में कामकाज ठप हो जाता है। इसीलिए मनपा प्रशासन चाहता है कि किसी तरह से इस काम को दीपावली से पहले पूरा कर लिया जाए।

ज्योतिषी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

वीआइपी रोड निवासी महिला रचना मोदी की हत्या के आरोप में पकड़े गए ज्योतिषी कृष्णकांत रावल को राजस्थान पुलिस ने शुक्रवार शाम अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
राजस्थान पुलिस के सूत्रों के मुताबिक रिमांड के दौरान सूरत के हरिपुरा निवासी ज्योतिषी कृष्णकांत उर्फ कनु रावल से सूरत से झालावाड़ में बाघेर घाटी तक आने और रचना की गला रेत कर हत्या करने के घटनाक्रम के बारे में सिलसिलेवार पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जाएंगे। इस मामले में किसी और की लिप्तता के बारे में भी उससे पूछताछ की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कनु रावल ने मंगलवार रात बाघेर घाटी में तलाकशुदा महिला रचना मोदी की हत्या कर दी थी।

रचना अपने प्रेमी से मिलन चाहती थी। कनु ने इसके लिए उसे उत्तरप्रदेश के मनकपुर बाबा के यहां चलने के लिए कहा था। दोनों रचना की कार में सूरत से रवाना हुए। रास्ते में दोनों के बीच विवाद हुआ। बाघेर घाटी में कनु ने कार चला रही रचना पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। उसने कार से भागने का प्रयास किया, लेकिन कुछ आगे जाकर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह जंगल के एक मंदिर में छिपा था, जहां से पुलिस ने उसे धर दबोचा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो