scriptकन्या सुरक्षा बैंच का लोकार्पण | Girl Safety Bench Inaugurated | Patrika News

कन्या सुरक्षा बैंच का लोकार्पण

locationसूरतPublished: Aug 19, 2019 09:04:35 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

कामरेज तेरापंथ महिला मंडल की ओर से कन्या सुरक्षा योजना के तहत लोकार्पण

patrika

कन्या सुरक्षा बैंच का लोकार्पण

सूरत. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुद कच्छारा के सूरत आगमन पर कामरेज तेरापंथ महिला मंडल की ओर से कन्या सुरक्षा योजना के तहत कस्बे में पांच सार्वजनिक स्थलों पर सात कन्या सुरक्षा बैंच का लोकार्पण किया गया। कस्बे में बैंच लोकार्पण कार्यक्रम भवानी बस स्टॉप, भवानी मंदिर, उमिया क्लीनिक, गोल्डन प्लाजा, बसेरा सोसायटी व भैरव कॉलोनी की आंगनबाड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुद कच्छारा की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान तेरापंथ कन्यामंडल संयोजिका पिंकल देरासरिया की तपस्या की अनुमोदना की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कन्यामंडल प्रभारी मधु देरासरिया, मुंबई महिला मंडल अध्यक्ष भाग्यश्री कच्छारा के अलावा मंजू नोलखा, निधि शेखानी, तोरल, वंदना, लक्ष्मी आदि मौजूद रही। आभार महिला मंडल अध्यक्ष अरुणा देरासरिया ने व्यक्त किया।

समिति की कार्यकारिणी का गठन


जेबीआर सेवा समिति की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन रविवार को परवत पाटिया के एक रेस्टोरेंट में किया गया। इस मौके पर समिति की कार्यकारिणी 2019-20 का भी गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पवनकुमार डागा, उपाध्यक्ष विपिन चांडक, सचिव विजय चौधरी, कोषाध्यक्ष विजयराज चांडक, संगठन मंत्री मगराज गांधी, सहसचिव कपिल सोनी, व्यवस्थापक देवराज भाटी, प्रभारी अखेराज चांडक को बनाया गया। इनके अलावा कार्यकारिणी में 13 सदस्यों को भी शामिल किया गया। सभा में दसवीं अलखधाम पैदल यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो