scriptGirls get out of the house ... Rajasthan's daughter waged campaign | लड़कियों घर से निकलो...राजस्थान की बेटी ने छेड़ा अभियान | Patrika News

लड़कियों घर से निकलो...राजस्थान की बेटी ने छेड़ा अभियान

locationसूरतPublished: Dec 26, 2019 06:57:48 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

पचपदरा की नीतू हैदराबाद की घटना से आक्रोशित होकर घर से निकली जोशीले अभियान पर...जम्मू-कश्मीर के रामबन से स्कूटी पर सवार होकर निकल पड़ी भारत भ्रमण पर। कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4200 किलोमीटर की यात्रा में नीतू चौपड़ा पहुंची सूरत और आगे मुंबई होकर जाएगी कन्याकुमारी।

लड़कियों घर से निकलो...राजस्थान की बेटी ने छेड़ा अभियान
लड़कियों घर से निकलो...राजस्थान की बेटी ने छेड़ा अभियान
सूरत. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, आत्मनिर्भर बनाओ तथा लड़कियों घर से निकलो अभियान के साथ भारत भ्रमण पर निकली राजस्थान के पचपदरा कस्बे की 29 वर्षीया बेटी नीतू चोपड़ा बुधवार रात सूरत पहुंची। नीतू कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4200 किमी की यात्रा स्कूटी से तय करने के लिए निकली है। सूरत पहुंचने पर नीतू का गुरुवार सुबह आठ बजे भटार के विवेकानंद गार्डन में स्मित लाफिंग क्लब, सवा आठ बजे सीनियर सिटीजन ग्रुप, सुबह नौ बजे सिटीलाइट के तेरापंथ भवन में साध्वी सरस्वती के सानिध्य में तेरापंथ महिला मंडल की ओर से सम्मान किया जाएगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.