scriptRape Rape Rape; देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान… | God See what the condition of your world has become ... | Patrika News

Rape Rape Rape; देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान…

locationसूरतPublished: Dec 07, 2019 11:01:08 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

किशोर ने चार वर्षीय बच्ची से किया बलात्कार

Rape Rape Rape;  देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान...

crime

सूरत. हैदराबाद हो या उन्नाव या फिर देश का अन्य कोई शहर, इन दिनों अखबारों और न्यूज चैनलों में एक ही खबर चल रही है वह है बलात्कार-गैंगरेप। आरोपियों में युवाओं से लेकर किशोर तक शामिल होते हैं। अधेड़ भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। यह नराधम किसी भी उम्र की लडक़ी हो, उसे यौन प्रताडऩा देने से नहीं चूकते हैं। हैदराबाद, उन्नाव, जयपुर, बुलंदशहर सहित कई शहरों में हैवान अपने कुकृत्यों से समाज को हैरान कर चुके हैं। ऐसा ही मामला गुजरात के वापी शहर में सामने आया, जहां एक किशोर ने चार साल की बच्ची के साथ रेप किया है।
वापी. वापी से सटे एक विस्तार में एक किशोर द्वारा चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने का मामला बुधवार देर रात मामला डुंगरा थाने में दर्ज हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी कक्षा दसवीं का छात्र बताया गया है। पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार की है। बच्ची से बलात्कार से पूर्व आरोपी ने उसके सात वर्षीय भाई को बहला फुसलाकर अपने घर ले जाने के बाद कुकर्म किया था, लेकिन उसकी धमकी के कारण बच्चे ने घर पर किसी को नहीं बताया था। दो दिन बाद आरोपी ने उसकी चार वर्षीय बहन को अपनी हवस का शिकार बनाया। डरी सहमी बच्ची घर पहुंची और अपनी मां को बता। इसके बाद उसे लेकर थाने पहुंचे। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी जिस अपार्टमेन्ट की चौथी मंजिल पर रहता है, पीडि़ता उसी अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर रहती है। घटना से क्षेत्र के लोग सकते में हैं। पुलिस ने बताया कि उसे गुरुवार को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया। जहां से बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
CJI बोले, न्याय के नाम पर बदले की कार्रवाई ठीक नहीं

https://twitter.com/hashtag/Tonk?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/Unnaokibeti?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%9C%E0%A4%AF%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
अश्लील क्लिप फैलाने के आरोप में गिरफ्तार
वलसाड. एलसीबी ने गुंदलाव निवासी शख्स को अश्लील क्लिप फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मोबाइल नंबर 7567392648 से लवेक कुमार के नाम का फेसबुक अकाउन्ट बनाकर आरोपी चाइल्ड पोर्न क्लिप दूसरों को भेजता था। इसकी शिकायत किसी ने गांधीनगर साइबर सेल में कर दी। वहां से सूचना के बाद एलसीबी ने इसकी जांच शुरू की। फोन नंबर के आधार पर गुंदलाव निवासी विजय नीबूलाल को पकड़ा। मोबाइल की जांच करने पर उसमें कई अश्लील क्लिप मिली। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर ग्रामीण थाने को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी यूपी का रहने वाला है और मोबाइल मे नकली आइडी बनाकर अश्लील क्लिप फैलाता था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो