scriptदेवी स्वरूपा 251 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन | Goddess Swaroopa worshiped 251 girls by law | Patrika News
सूरत

देवी स्वरूपा 251 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन

मां मनसादेवी 13वां सालगिरह महोत्सव मना

सूरतFeb 03, 2020 / 10:01 pm

Dinesh Bhardwaj

देवी स्वरूपा 251 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन

देवी स्वरूपा 251 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन

सूरत. शहर में तापी किनारे भरथाणा गांव की शांतिनगर सोसायटी के मां मनसादेवी मंदिर का 13वां सालगिरह महोत्सव सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुप्त नवरात्र की पूर्णाहुति के अवसर पर मंदिर प्रांगण में 251 कन्याओं के पूजन के अलावा महोत्सव के दौरान अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
आयोजक परिवार के जगदीशभाई मंदिरवाला व कालीदेवी चंदेल ने बताया कि भरथाणा गांव के मां मनसादेवी मंदिर के 13वें सालगिरह महोत्सव के दौरान माघ शुक्ल नवमी के मौके पर सोमवार को सुबह से कार्यक्रम शृंखला की शुरुआत की गई जो कि देर रात तक चली। कार्यक्रम शृंखला में सुबह मंदिर में पूजन-हवन के अलावा बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष यात्रा में मौजूद रहे। इसके बाद गुप्त नवरात्र की पूर्णाहुति के उपलक्ष में 251 कन्याओं का विधिविधान से पूजन किया गया। इस दौरान महाप्रसादी, पुस्तक वितरण आदि आयोजन किए गए और रात्रि में आशापुरी भजन मंडली के कलाकारों ने मंदिर प्रांगण में भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो