खेरगाम में झमाझम, 8.5 इंच बरसात
खेरगाम तहसील में मंगलवार रात से ही बरसात हो रही है। इसके कारण निचले विस्तार में पानी भरने से लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। कापरिया सहित कई गांवों को जोडऩे वाले पुल के पानी में डूब जाने से रास्ते को बंद करना पड़ा था। मूसलाधार बरसात से नदी, तालाब लबालब हो गए हैं। डेम का जलस्तर भी बढ़ गया है और लगातार पानी छोड़े जाने से नदी-नाले उफान पर हैं। बरसात के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। इससे कार्यालयों समेत काम धंधा के अन्य स्थलों पर उपस्थिति कम ही रही। भैरवी नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। कई लोग नदी के पानी को देखने भी पहुंचे थे। शाम चार बजे तक बीते 24 घंटे में खेरगाम मे 8.5 इंच बरसात दर्ज की गई। अब तक तहसील में 828 मिमी बरसात दर्ज हुई है। नवसारी जिले में अब तक खेरगाम तहसील में सबसे ज्यादा बरसात दर्ज की गई है।
नवसारी में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
इधर, नवसारी जिले में भारी बारिश के चलते जलमग्न हुए इलाकों से प्रशासन ने ६५० से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन सतर्क है।
पिछले ३६ घंटों से लगातार हो रही बारिश के चलते नवसारी शहर और जिले के विजलपोर सहित अधिकांश कस्बों में पानी ही पानी हो गया है। कई जगह जलभराव की स्थिति भी बनी हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग ४८ पर भी जलभराव होने से यातायात प्रभावित रहा। बीते 36 घंटों में नवसारी में 13 इंच, जलालपोर में 12 इंच, चिखलीमें 9 इंच, खेरगाम में 8 इंच, गणदेवी में साढ़े सात इंच और वांसदा में 5 इंच बरसात दर्ज हुई।