scriptBharuch News; गाय को साक्षी मानकर कराया बेटियों का विवाह | Got daughters married as cow's witness | Patrika News

Bharuch News; गाय को साक्षी मानकर कराया बेटियों का विवाह

locationसूरतPublished: Mar 02, 2020 06:52:37 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

सोने चांदी के गहनों की जगह कन्यादान में भेंट की गाय
cow gifted in place of Gold silver ornaments

Bharuch News; गाय को साक्षी मानकर कराया बेटियों का विवाह

बेटियों की शादी गाय को साक्षी मानकर करवाई

भरुच. वैदिक पद्धित से भरुच जिले की आमोद तहसील के कुरचण गांव निवासी एक किसान ने अपनी दो बेटियों की शादी गाय को साक्षी मानकर करवाई। किसान की ओर से मेहमानों को आमंत्रित करने के लिए दिए गए निमंत्रण पत्र में भी गाय आधारित जानकारी शामिल थी। साथ ही शादी के बाद दोनों बेटियों को सोने चांदी के गहनों की जगह गाय भेंट की गई। इस शादी की पूरे इलाके में काफी चर्चा रही।
https://www.patrika.com/new-delhi-news/muslim-family-donates-cow-in-his-daughter-s-marriage-1550895/

Bharuch News; गाय को साक्षी मानकर कराया बेटियों का विवाह
कौशिक पटेल ने अपनी पुत्री एकता एवं निकिता का विवाह वैदिक विधि से गिर गाय की उपस्थिति में किया
आमोद तहसील के कुरचण गांव निवासी किसान कौशिक पटेल ने अपनी पुत्री एकता एवं निकिता का विवाह वैदिक विधि से गिर गाय की उपस्थिति में किया। गाय को विवाह मंडप में सजा कर लाया गया तथा उसकी साक्षी में विवाह संपन्न हुआ। विवाह समारोह में वधुओं को आशीर्वाद देने के लिए जामनगर से संत देवप्रसाद बापू उपस्थित रहे। कन्या के पिता ने भारतीय पोशाक धोती एवं कुर्ता पहन रखा था। कौशिक भाई ने गिर गाय की गौशाला बनाकर उसके बगल में ही मंडप बनाया था।
Bharuch News; गाय को साक्षी मानकर कराया बेटियों का विवाह
गायों का संरक्षण करना चाहिए

शादी समारोह के बाद कौशिक पटेल ने कहा कि गाय है तो ही हम लोग हैं। गायों का संरक्षण करना चाहिए तथा गाय आधारित खेती कर नष्ट हो रही जमीनों को भी बचाया जा सकता है। साथ ही पौष्टिक उपज हासिल कर इंसान को रोगमुक्त किया जा सकता है। उन्होंने बेटियों के विवाह के लिए तीन सौ सत्तर गांवों के पांच हजार किसानों को गाय आधारित एवं आर्गेेनिक खेती के लिए कैलेंडर स्वरूप निमंत्रण पत्र दिया था। विवाह मंडप में यज्ञ कुंड, मंडप, मुख्य रास्ता सहित विविध स्थानों की लिपाई गाय के गोबर से कराई गई थी। रास्ते के बगल में गेंहू का ज्वारा, मेथी, मंूग, जौ, बाजरी जैसे पांच धान्य भी उगाए गए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो