scriptग्रे के दाम घटे, खरीद कमजोर | Gray prices fall, buy weak | Patrika News

ग्रे के दाम घटे, खरीद कमजोर

locationसूरतPublished: Sep 16, 2018 09:38:09 pm

Submitted by:

Pradeep Mishra

हालात को देखते हुए वीवर्स ने कई क्वॉलिटी में दाम घटा दिए

file

ग्रे के दाम घटे, खरीद कमजोर

सूरत

ग्रे बाजार में बीते सप्ताह कारोबार सामान्य रहा। हालात को देखते हुए वीवर्स ने कई क्वॉलिटी में दाम घटा दिए। ग्रे व्यवसायियों के अनुसार बाजार में आने वाले दिनों में भी खरीद सामान्य रहेगी।
ग्रे बाजार के सूत्रों के अनुसार बीते सप्ताह यार्न की कीमत बढऩे के बावजूद ग्रे के दामों में गिरावट आई। अभी तक व्यापारी दिवाली के लिए ग्रे की खरीद कर रहे थे। यह खरीद पूरी होने को है। इस कारण ग्रे का व्यापार ठंडा है। नीरस बिक्री के कारण वीवर्स ने ग्रे के दाम घटा दिए। ग्रे व्यवसायी रमेश शर्मा और सोनू जैन के अनुसार ग्रे बाजार में बीते सप्ताह खरीद नरम रही। कमजोर खरीद के कारण ब्राइडल, मार्बल और फैंसी आइटम में पचास पैसे से एक रुपए की गिरावट आई। पहले इन क्वॉलिटी में डिमांड के कारण दाम बढ़े थे। भिवंडी ग्रे बाजार में कई क्वॉलिटी के दाम बढ़े। ग्रे व्यवसायी राकेश अग्रवाल ने बताया कि 96-64, माइक्रो में पच्चीस पैसे, स्पन में पचास पैसे बढ़े। कॉटन क्वॉलिटी में दाम यथावत रहे। सर्दी के कपड़े के लिए स्पन और पश्मीना की डिमांड है।
 डॉलर का लालच देकर ९० हजार रुपए ऐंठे

 पूणागाम क्षेत्र के एक वेब डिजाइनर को एक ठग ने ऑनलाइन डॉलर देने का झांसा देकर ९० हजार रुपए ऐंठ लिए।
पुलिस के मुताबिक मॉडल टाउन नेमिनाथनगर निवासी वेब डिजाइनर दिनेश जिंजाला (26) के साथ एक युवक ने ठगी की। अमरीका के मोबाइल नम्बर पर व्हॉट्सएप के जरिए वह इस युवक के संपर्क में आया। उसने दिनेश को बताया कि उसे एक भारतीय कारोबारी को पेमेंट करने के लिए रुपए की जरूरत है। इसके बदले वह उसे यूएस डॉलर देगा। दिनेश ने उसे पेटीएम से एक हजार रुपए भेज दिए। इसके बदले में उसने ५० डॉलर भेजे। उसने ५ सितम्बर को और रुपयों की जरूरत के बारे में बताया और फ्री लांसर साइट के अकाउंट में रुपए ट्रांसफर करने के लिए कहा। दिनेश ने ९० हजार रुपए उसके फ्री लांसर अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। उसने ४५०० डॉलर का ट्रांजेक्शन किया और तुरंत रुपए निकाल लिए। दिनेश उस अकाउंट से डॉलर निकालता, उससे पहले ही उसने अकाउंट हटा दिया। इससे डॉलर वापस उसी के खाते में चले गए, दिनेश को नहीं मिले। दिनेश ने पूणागाम थाने में लिखित शिकायत दी। इसकी पड़ताल के बाद शनिवार रात मामला दर्ज कर लिया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो