- शिक्षकों की कमी समस्या :
राज्य के स्कूलों GSEB में शिक्षकों की कमी की समस्या दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने विजिटिंग टीचर योजना शुरू की थी। इस बीच शिक्षकों की नियुक्ति करने की प्रक्रिया को जारी रखा गया था। लेकिन कई कारणों के चलते शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। जिसके चलते स्कूलों GSEB में पढ़ा रहे अन्य शिक्षकों का कार्यभार बढ़ गया है। इस वजह से विद्यार्थियों की शिक्षा पर भी इसका गहरा असर हो रहा है। हाल भी स्कूलों GSEB में शिक्षकों की कमी है। कब रिक्त स्थान भरे जाएंगे इसका कोई अतापता नहीं है। इसलिए राज्य संचालक मंडल ने नए सत्र की शुरुआत से ही विजिटिंग टीचर्स को स्कूलों GSEB में नियुक्त करने की मांग की है। इस संदर्भ में शिक्षा मंत्री को पत्र भी लिखा गया है।
- 30 जून तक फायर एनओसी हासिल करने का आदेश :
राज्य की सभी स्कूलों GSEB को फायर एनओसी NOC हासिल करने के लिए बार बार सूचित किया गया हैं, फिर भी कई स्कूलों ने अभी तक फायर एनओसी हासिल नहीं किया है। इसलिए सभी स्कूलों को 30 जून तक फायर एनओसी हासिल करने का आदेश दिया गया है। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को परिपत्र जारी कर इस आदेश का पालन करवाने की सूचना दी है। फायर एनओसी NOC हासिल नहीं करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की गई तो उसके लिए संचालक जिम्मेदार होगे ऐसी चेतावनी भी दी गई है।