gseb news : परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी को मिलेगा परिणाम सुधारने का अवसर
gseb news
- अंकतालिका जमा कर पुनः दे सकते है बोर्ड परीक्षा, परिणाम जारी होने के 120 दिनों में बोर्ड समक्ष जमा करनी होगी अंकतालिका
सूरत
Published: May 17, 2022 02:32:48 pm
सूरत.
गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड gseb news के 12वीं विज्ञान वर्ग के परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों को परिणाम सुधारने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी बोर्ड समक्ष अंकतालिका जमा करवाकर पुनः परीक्षा दे सकते है। विद्यार्थियों को परिणाम जारी होने के 120 दिनों के भीतर बोर्ड समक्ष अंकतालिका जमा करनी होगी। जिससे वह 2023 में होने वाली परीक्षा में हिस्सा ले सकेंगे।
गुजरात बोर्ड gseb news में मार्च में ली 12वीं विज्ञान वर्ग की परीक्षा का परिणाम गुरुवार को जारी किया। इस परीक्षा के परिणाम से कई विद्यार्थी खुश तो कई मायूस नजर आए। राज्य भर के कुल विद्यार्थियों में से 72.02 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा पास करने में सफल रहे। जिन्होंने ने परीक्षा पास की उनमें से कई विद्यार्थी अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं है। उन्हें जितने अंकों की उम्मीद थी उतने अंक उन्हें मिले नहीं। ऐसे में मेडिकल या इंजीनियरिंग के साथ अन्य कई क्षेत्र में प्रवेश के लिए जो मनपसंद ब्रांच और कॉलेज का सपना देखा था, उस पर पानी फिर सकता है। इसलिए ऐसे विद्यार्थी अब क्या करे वो एक बड़ी दुविधा का विषय बन गया। इसलिए बोर्ड ने एक प्रावधान रखा है, विद्यार्थी अपने परिणाम से संतुष्ट ना हो तो उसे एक ओर परीक्षा का अवसर दिया जाएगा। हाल जो विद्यार्थी परिणाम से संतुष्ट नहीं है वो 120 दिन यानी सितंबर के दूसरे सप्ताह तक अपनी अंकतालिका बोर्ड समक्ष जमा करवा दे। ऐसे विद्यार्थियों को रेगुलर विद्यार्थियों के साथ 2023 की परीक्षा में सामिल किया जाएगा। विद्यार्थी को परीक्षा की तैयारी के लिए एक साल मिलेगा। जिससे उसका परिणाम सुधर सके। इस परीक्षा में फेल हुए तो विद्यार्थी को फेल गिना जाएगा। 2022 के परिणाम को मान्य नहीं रखा जाएगा। इस साल बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिणाम से खुश नहीं है। अब देखना है कि कितने विद्यार्थी अपनी अंकतालिका जमा कर पुनः परीक्षा का निर्णय लेते हैं।

gseb news : परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी को मिलेगा परिणाम सुधारने का अवसर
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
