scriptGSEB RESULT 2018 : एसएससी के परिणाम के बाद स्कूलों में बजा डीजे, विद्यार्थियों पर फूलों की बारिश | GSEB RESULT 2018 : After the results of SSC, DJ played in school | Patrika News

GSEB RESULT 2018 : एसएससी के परिणाम के बाद स्कूलों में बजा डीजे, विद्यार्थियों पर फूलों की बारिश

locationसूरतPublished: May 28, 2018 08:15:53 pm

– राज्य का परिणाम घटा, सूरत जिले का बढ़ा
– दक्षिण गुजरात के सभी जिलो के परिणाम में 1 से 16 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

surat photo

GSEB RESULT 2018 : एसएससी के परिणाम के बाद स्कूलों में बजा डीजे, विद्यार्थियों पर फूलों की बारिश

सूरत.

गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की एसएससी की परीक्षा में सूरत जिले के विद्यार्थियों का प्रदर्शन लगातार तीसरी बार राज्य के अन्य जिलों से बेहतर रहा है। जिले का परिणाम ८०.०६ प्रतिशत रहा। पिछले साल के मुकाबले इस बार जिले के परिणाम में १.३३ प्रतिशत की वृद्घि हुई। पिछले साल जिले का परिणाम ७९.२७ प्रतिशत, वर्ष 2016 में 80.91 और वर्ष 2015 में 71.64 प्रतिशत रहा था।
इस साल राज्य से सभी 37 जिलों का कुल परिणाम 67.50 प्रतिशत रहा है, जो पिछले साल 68.24 प्रतिशत था। राज्य के परिणाम में 0.74 प्रतिशत की कमी आई है। दक्षिण गुजरात में सूरत समेत सभी जिलों के परिणाम में 1 से 16 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। गुजरात बोर्ड ने मार्च में एसएससी की परीक्षा ली थी। सोमवार को वेबसाइट पर इसका परिणाम जारी किया। परिणाम देखकर सूरत जिले के विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। परिणाम देखने के बाद विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। स्कूलों ने पहले से उनके स्वागत की तैयारियां कर रखी थीं। डीजे बजाया गया और विद्यार्थियों पर फूलों की बारिश की गई। पटाखे भी फोड़े गए। अभिभावक भी स्कूल पहुंचे। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई।
surat photo
सूरत जिले के विद्यार्थी सबसे आगे

ए1 ग्रेड हासिल करने में भी सूरत जिले के विद्यार्थी सबसे आगे रहे हैं। सूरत जिले में ए1 ग्रेड हासिल करने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ी है। परीक्षा के लिए दक्षिण गुजरात के सात जिलों और दमन को मिलाकर 1,६२,२२० विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। इनमें से १,६१,१५४ परीक्षा में उपस्थित रहे और १,१८,६७२ सफल रहे। गुजरात बोर्ड ने राज्य के सभी 37 जिलों को परिणाम के अनुसार क्रमांक दिया है। इसमें सूरत जिला प्रथम स्थान पर है। नवसारी 12वें, भरुच 14वें, वलसाड 21वें, नर्मदा 26वां और तापी जिला 31वें स्थान पर रहा। दमन 11वें स्थान पर आया है।
दक्षिण गुजरात के जिलों का परिणाम
राज्य में क्रम जिला 2014 2015 2016 २०१७ २०१८ अंतर
– राज्य 63.85 54.42 67.०६ ६८.२४ ६७.५० -0.74
०१ सूरत 67.39 71.64 ८०.९१ ७९.२७ ८०.६० 1.33
०५ डांग 62.86 39.10 ४१.४१ ५६.५५ ७२.५० १५.९५
१२ नवसारी 55.41 53.95 ५४.१० ६८.६८ ७०.६४ १.९६
१४ भरुच 67.14 52.38 ५०.९६ ६९.९१ ७०.१४ ०.२३
२१ वलसाड 71.36 61.57 ५२.५४ ६४.७८ ६६.५८ १.८
२६ नर्मदा 51.58 24.06 ३२.५६ ४६.९० ६०.७९ १३.८९
३१ तापी 60.52 47.62 ५१.४४ ६५.२१ ५८.३७ -६.८४
११ दमन 58.21 65.64 ५६.०१ ६१.६४ ७०.७१ 9.07
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो