scriptGSEB RESULT 2018 : दक्षिण गुजरात के डांग का डंका, आहवा जिला सबसे आगे | GSEB RESULT 2018 : Gujarat Board's 12th Commerce Result declare | Patrika News

GSEB RESULT 2018 : दक्षिण गुजरात के डांग का डंका, आहवा जिला सबसे आगे

locationसूरतPublished: May 31, 2018 07:28:17 pm

– गुजरात बोर्ड की 12वीं कॉमर्स का परिणाम जारी, -सूरत जिले का परिणाम घटा, लेकिन ए1 और ए2 ग्रेड में मारी बाजी
 

surat photo

GSEB RESULT 2018 : दक्षिण गुजरात के डांग का डंका, आहवा जिला सबसे आगे

सूरत.

गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कॉमर्स के गुरुवार को जारी परिणाम में दक्षिण गुजरात का आदिवासी जिला आहवा (डांग) 77.32 प्रतिशत के साथ प्रदेश में सबसे आगे रहा है। सूरत जिले का परिणाम पिछले साल के मुकाबले घटा है, लेकिन ए1 और ए2 ग्रेड हासिल करने में सूरत ने बाकी जिलों को पीछे छोड़ दिया। सूरत जिले से सर्वाधिक 143 विद्यार्थियों ने ए1 और 1932 ने ए2 ग्रेड हासिल की है।
पिछले तीन साल 12वीं कॉमर्स में सूरत जिला अव्वल रहा था। इस बार 67.42 प्रतिशत परिणाम के साथ सूरत दूसरे नंबर पर रहा। दक्षिण गुजरात के भरुच जिले का परिणाम 61.42, वलसाड का 52.11, नवसारी का 65.04, नर्मदा का 38.57 और तापी जिले का परिणाम 56.11 प्रतिशत रहा। पिछले साल राज्यभर से 257 विद्यार्थियों ने ए1 ग्रेड हासिल की थी। इस साल 451 विद्यार्थियों को ए1 ग्रेड मिली है। पिछले साल की तरह इस साल भी ए1 और ए2 ग्रेड हासिल करने में सूरत जिला सबसे आगे रहा। जिले के 143 विद्यार्थियों को ए1 और 1932 को ए2 ग्रेड मिली है।

10वीं के परिणाम में सूरत ने बनाई अव्वल रहने की हैट्रिक
गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के परिणाम में राज्यभर में सूरत जिला लगातार तीसरे साल सबसे आगे रहा है। जिले का परिणाम 80.06 प्रतिशत रहा। ए1 ग्रेड हासिल करने वाले सबसे ज्यादा विद्यार्थी और 100 प्रतिशत परिणाम वाले सबसे ज्यादा स्कूल भी सूरत जिले से हैं।
सोमवार को जारी परिणाम में राज्यभर से ६३७८ विद्यार्थी ए1 ग्रेड हासिल करने में सफल रहे। इनमें सूरत जिले के सर्वाधिक 1233 विद्यार्थी शामिल हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी 100 प्रतिशत परिणाम हासिल करने वाले विद्यालयों की संख्या के मामले में सूरत जिला प्रथम रहा। जिले के सर्वाधिक 37 विद्यालयों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। पिछले साल 49 विद्यालयों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा था। पिछले साल के मुकाबले तापी को छोड़ दक्षिण गुजरात के सभी जिलों का परिणाम बढ़ा है। भरुच जिले का परिणाम 70.14 प्रतिशत, दमन का 70.71 प्रतिशत, नवसारी का 70.64 प्रतिशत, वलसाड का 66.58 प्रतिशत, डांग का 72.50 प्रतिशत और नर्मदा का 60.79 प्रतिशत रहा।
द. गुजरात में सूरत जिला सबसे आगे
गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं विज्ञान वर्ग परीक्षा के परिणाम में दक्षिण गुजरात के सात जिलों में सूरत जिला 78.77 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा, जबकि सबसे कम 39.00 प्रतिशत परिणाम नर्मदा जिले का रहा है। पिछले साल के मुकाबले सूरत जिले के परिणाम में 7.97 प्रतिशत की गिरावट आई है।
सूरत जिले से 63 विद्यार्थियों ने ए1 ग्रेड हासिल की। पिछले साल 188 को ए1 ग्रेड मिली थी। दक्षिण गुजरात में सूरत जिले के बाद 77.01 प्रतिशत परिणाम के साथ डांग जिला दूसरे स्थान पर रहा। नवसारी जिले में 69.16 प्रतिशत, भरुच जिले में 66.13 प्रतिशत, वलसाड जिले में 59.38 प्रतिशत, तापी जिले में 48.14 प्रतिशत और नर्मदा जिले में 39 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए। पिछले साल के मुकाबले सभी जिलों का परिणाम घटा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो