scriptGSEB RESULT 2019 : सूरत जिला लगातार चौथी बार राज्य में सबसे आगे | GSEB RESULT 2019 : Surat district fourth consecutive time in the state | Patrika News

GSEB RESULT 2019 : सूरत जिला लगातार चौथी बार राज्य में सबसे आगे

locationसूरतPublished: May 21, 2019 08:41:36 pm

गुजरात बोर्ड की 10वीं के नतीजे :- ए1 ग्रेड वाले सर्वाधिक विद्यार्थी भी इसी जिले से

surat

GSEB RESULT 2019 : सूरत जिला लगातार चौथी बार राज्य में सबसे आगे

सूरत.

गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के परिणाम में सूरत जिला लगातार चौथे साल राज्य में सबसे आगे रहा है। जिले का परिणाम ७९.६३ प्रतिशत रहा। ए1 ग्रेड हासिल करने वाले सबसे ज्यादा विद्यार्थी भी सूरत जिले से हैं।
मंगलवार को जारी परिणाम में राज्यभर से ४,९७४ विद्यार्थी ए1 ग्रेड हासिल करने में सफल रहे। इनमें सूरत जिले के सर्वाधिक १००९ विद्यार्थी शामिल हैं। दक्षिण गुजरात के भरुच जिले का परिणाम 66.24 प्रतिशत, डांग का 68.72 प्रतिशत, नर्मदा जिले का 66.56 प्रतिशत, नवसारी जिले का 67.40 प्रतिशत, तापी जिले का 62.79 प्रतिशत, वलसाड़ जिले का 62.79 प्रतिशत और दमन का 77.41 प्रतिशत रहा। पिछले साल के मुकाबले इस बार नर्मदा, तापी और दमन जिले का परिणाम बढ़ा है, जबकि सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड़ और भरुच जिले का परिणाम गिरा है।

पिछले साल सूरत जिले का परिणाम ८०.०६ प्रतिशत, वर्ष 2017 में ७९.२७, 2016 में 80.91, वर्ष 2015 में 71.64 और 2014 में ६७.३९ प्रतिशत रहा था। इस साल राज्य से सभी 37 जिलों का परिणाम ६६.९७ प्रतिशत रहा है, जो पिछले साल 67.50 प्रतिशत था। राज्य के परिणाम में भी इस साल ०.५३ प्रतिशत की कमी आई है। दक्षिण गुजरात में सूरत, डांग, नवसारी, भरुच और वलसाड़ का परिणाम 0.50 से 3.90 प्रतिशत तक गिरा है, जबकि नर्मदा, तापी और दमन जिले का परिणाम 4 से 6 प्रतिशत तक बढ़ा है। ए1 ग्रेड हासिल करने में सूरत जिले के विद्यार्थी सबसे आगे रहे। सूरत जिले में 1,009 विद्यार्थियों ने ए1 ग्रेड हासिल की है। दक्षिण गुजरात के सात जिलों और दमन को मिलाकर 1,६६,३३७ विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था। इनमें से १,६५,१३४ ने परीक्षा दी और १,१९,९४३ सफल रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो