सूरत

GSEB RESULT : गुजरात बोर्ड: 12वीं विज्ञान वर्ग पास करने का एक और अवसर

सूरत. गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) GSEB 12वीं विज्ञान वर्ग के परिणाम से हजारों विद्यार्थी असंतुष्ट हैं। इस बार प्रदेश में 65.58 प्रतिशत विद्यार्थी पास और 34.42 प्रतिशत फेल हुए हैं। मुख्य चार विषयों ने ही विद्यार्थियों के 12वीं पास करने से सपने के तोड़ा है। तीन विषयों में फेल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 17 हजार से अधिक है। एक-दो विषय में फेल या अनुपस्थित विद्यार्थियों को 12वीं पास करने का एक और अवसर दिया जा रहा है।

सूरतMay 29, 2023 / 09:35 pm

Divyesh Kumar Sondarva

GSEB RESULT : गुजरात बोर्ड: 12वीं विज्ञान वर्ग पास करने का एक और अवसर

गुजरात बोर्ड GSEB ने मार्च में हुई 12वीं विज्ञान वर्ग परीक्षा का परिणाम 2 मई को जारी किया। बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेश से 1,25,563 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। 1,10,229 परीक्षा में उपस्थित रहे थे, इनमें से 72,166 पास हुए और 38,063 परीक्षा पास नहीं कर पाए। परिणाम से हजारों विद्यार्थी नाराज हैं। पिछले साल 72 प्रतिशत तो इस साल 66.32 छात्र ही पास हुए हैं। पिछले साल 72.05 छात्राएं पास हुए थीं जबकि इस बार 64.66 प्रतिशत छात्राएं पास हो पाई हैं। फेल हुए छात्रों में से हजारों छात्रों ने पुन: मूल्यांकन का आवेदन किया था, लेकिन इनमें से अधिकतर विद्यार्थियों को मायूसी ही हाथ लगी। इनमें एक-दो विषय में फेल होने वालों के साथ अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थी भी अधिक है। इन विद्यार्थियों के लिए बोर्ड ने पूरक परीक्षा का आयोजन किया है। इसके लिए विद्यार्थियों को 5 जून तक स्कूल के माध्यम से बोर्ड को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ अपनी अंकतालिका भी जमा करवानी होगी। फॉर्म जमा होने के बाद बोर्ड की ओर से पूरक परीक्षा का समय पत्रक जारी किया जाएगा।

– सभी ग्रुप का परिणाम भी कम :
GSEB इस बार सभी ग्रुप का परिणाम भी काफी कम आया है। पिछले साल के मुकाबले एबी ग्रुप का परिणाम सबसे कम 19.62 प्रतिशत, बी ग्रुप का 6.87 और ए ग्रुप का परिणाम 6.13 प्रतिशत घटा है। ए1 ग्रेड वाले विद्यार्थी 196 से घट कर 61 और ए2 ग्रेड वाले 3,303 से घटकर 1,523 हुए हैं।
– मुख्य विषयों में अधिक फेल :
GSEB इस बार फिजिक्स में 37,058, केमिस्ट्री में 36,116, बायोलॉजी में 18,347 और गणित में 8, 671 विद्यार्थी फेल हुए हैं। पिछले 10 साल के मुकाबले में इस साल 12वीं विज्ञान वर्ग का परिणाम कम आया है। पिछले साल के 72.02 प्रतिशत से गिरकर इस बार 65.58 प्रतिशत रहा है। परिणाम में 6.44 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Home / Surat / GSEB RESULT : गुजरात बोर्ड: 12वीं विज्ञान वर्ग पास करने का एक और अवसर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.