scriptGSEB RESULT : Surat students made hat-trick of first In 10th result | GSEB RESULT : 10वीं परिणाम में सूरत जिले के विद्यार्थियों ने लगाई प्रथम स्थान की हैट्रिक | Patrika News

GSEB RESULT : 10वीं परिणाम में सूरत जिले के विद्यार्थियों ने लगाई प्रथम स्थान की हैट्रिक

locationसूरतPublished: May 25, 2023 08:53:07 pm

सूरत. गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) GSEB RESULT 10वीं के परिणाम में सूरत जिले के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान की हैट्रिक लगा दी हैं। 2023 के परिणाम में सूरत जिले के विद्यार्थी 76.45 प्रतिशत के साथ लगातार तीसरे साल प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने में सफल रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल सूरत जिले के परिणाम में 0.81 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलावा प्रदेश भर में सबसे अधिक 1279 ए1 ग्रेड वाले विद्यार्थी भी सूरत जिले से ही हैं।

GSEB RESULT : 10वीं परिणाम में सूरत जिले के विद्यार्थियों ने लगाई प्रथम स्थान की हैट्रिक
GSEB RESULT : 10वीं परिणाम में सूरत जिले के विद्यार्थियों ने लगाई प्रथम स्थान की हैट्रिक

गुजरात बोर्ड GSEB RESULT की ओर से मार्च में ली गई 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम गुरुवार को वेबसाइट पर जारी किया। परिणाम देखते ही सूरत जिले के विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। प्रदेश भर में सूरत जिले का सबसे अधिक 76.45 प्रतिशत परिणाम आया है। 2022 में 75.64 और 2020 में 74.66 प्रतिशत के साथ सूरत जिले के विद्यार्थी प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे थे। कम्प्यूटर और मोबाइल पर परिणाम देखने के बाद शहर की स्कूलों में विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्कूल का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों का संचालकों ने फूलों और पटाखों के साथ स्वागत किया। कई स्कूलों में विद्यार्थियों ने गरबा खेला तो कई जगहों पर डीजे की ताल पर विद्यार्थी जश्न मनाते नजर आए। इस साल प्रदेश का कुल परिणाम 65.18 प्रतिशत आया है, जो पिछले साल के मुकाबले 0.56 प्रतिशत अधिक है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.