scriptकार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन | Guidance to BJP workers in the workshop | Patrika News

कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन

locationसूरतPublished: Jul 19, 2019 05:56:28 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

भाजपा में विस्तारक के तौर पर शामिल होने वाले कार्यकर्ता

patrika

कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन

वांसदा. भाजपा द्वारा 21 से 28 जुलाई तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विस्तारक के तौर पर शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया। इस उपलक्ष्य में तहसील के रूपवेल पूर्व भाजपा प्रमुख शांतु गांवित, प्रद्युम्नसिंह सोलंकी के घर कार्यशाला का आयोजन किया गया था। कार्यशाला में संगठन पर्व के इंचार्ज मनीष पटेल ने संगठन पर्व के बारे में जानकारी दी। विस्तारक योजना के इंचार्ज और भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय पटेल द्वारा विस्तारकों के कार्य की जानकारी दी। महामंत्री भूरालाल शाह ने कार्यकर्ताओं से संगठन पर्व को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर तहसील भाजपा प्रमुख मुकेश पटेल, महामंत्री रसिक टांक, संजय बिरारी समेत कई नेता उपस्थित थे।
patrika
प्राथमिक स्कूल में पौधारोपण
वांसदा. जामलिया प्राथमिक स्कूल में शुक्रवार को पौधारोपण किया गया। जिला प्राथमिक शिक्षाधिकारी अरविन्द पटेल की उपस्थिति में स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। स्कूल प्रिंसिपल प्रभु गावित ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण की सुरक्षा में वृक्षों का महत्व बताया। उप जिला शिक्षाअधिकारी महेश चौधरी, जिला शिक्षक संघ के प्रमुख दिलीप पटेल समेत अन्य लोगों ने भी पौधारोपण में सहयोग किया।
patrika
प्राथमिक स्कूल में स्पर्धाओं का आयोजन
वांसदा. सिंगाड़ प्राथमिक स्कूल में विविध स्पर्धाओं का आयोजन किया गया था। इसमें आरती थाल सजावट, मेहंदी स्पर्धा में कक्षा तीन से आठवीं तक के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आरती सजावट में कक्षा सातवीं की प्रियांशी पटेल को प्रथम स्थान मिला। केशगूफन तथा मेहंदी स्पर्धा में ज्योतिकुमारी पटेल को प्रथम स्थान मिला। स्कूल के आचार्य गिरीश पटेल ने विजेताओं को प्रोत्साहन स्वरूप इनाम देकर शुभकामनाएं दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो