scriptGUJARAT BJP NEWS: भाजपा ने मनाया जीत का जश्न | GUJARAT BJP NEWS: BJP celebrates victory | Patrika News

GUJARAT BJP NEWS: भाजपा ने मनाया जीत का जश्न

locationसूरतPublished: Mar 02, 2021 08:35:11 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

भाजपा कार्यालय में ढोल बजा, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

GUJARAT BJP NEWS: भाजपा ने मनाया जीत का जश्न

GUJARAT BJP NEWS: भाजपा ने मनाया जीत का जश्न

सूरत. गुजरात के जिला पंचायत, तहसील पंचायत व नगरपालिका के चुनावी नतीजों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के नेतृत्व में पार्टी की जीत की हेटट्रिक पर मंगलवार शाम भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशियां मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और ढोल बजाकर खुशी जताई।
दस दिन पहले ही सूरत महानगरपालिका समेत राज्य की छह महानगरपालिका चुनाव के घोषित परिणाम में भाजपा ने कांग्रेस का सफाया करते हुए शानदार जीत दर्ज की थी। अभी जीत का जश्न फीका भी नहीं पड़ा था कि मंगलवार को राज्यभर की जिला पंचायत, तहसील पंचायत व नगरपालिका के चुनाव परिणाम ने जीत के जश्न को चौगुना कर दिया। पूरे गुजरात प्रदेश में भाजपा ने मंगलवार को घोषित चुनाव परिणाम में अप्रत्याशित जीत हासिल की है। इसमें जिला पंचायत में भाजपा ने 31 जिला पंचायत की 785 सीट, 231 तहसील पंचायत की 3,322 सीट व 81 नगरपालिका की 2063 सीटों पर जीत हासिल की है। पार्टी की शानदार जीत पर खुशी मनाने के लिए भाजपा कार्यालय पर शाम को पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जमा हो गए और उन्होंने ढोल-ताशे की गूंज पर जमकर खुशियां मनाई व मिठाई बांटी। इस दौरान महानगर इकाई अध्यक्ष निरंजन झांझमेरा, महामंत्री किशोर बिंदल के अलावा हाल ही में महानगरपालिका चुनाव में विजयी हुए पार्टी के कई उम्मीदवार मौजूद थे। इस मौके पर पदाधिकारियों ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के नेतृत्व में पार्टी ने मंगलवार को जीत की हेटट्रिक लगाई है। गतवर्ष नवम्बर में राज्य की आठ विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की थी और उसके बाद दस दिन पहले ही राज्य की छह महानगरपालिका चुनाव में सभी जगह शानदार जीत हासिल की और मंगलवार को जिला पंचायत, तहसील पंचायत व नगरपालिका के चुनाव परिणाम भी पार्टी के पूरी तरह पक्ष में रहे हैं।