GUJARAT BJP NEWS: यह गांधी, पटेल और मोदी का गुजरात-पाटिल
सूरत महानगरपालिका में भाजपा के 25 वर्षों के सेवाकार्य की बदौलत कल के धुंधले शहर सूरत की सूरत आज उजले शहर के रूप में बन चुकी है। तापी रिवरफ्रंट बनकर तैयार होने के बाद शहर में खाड़ी बाढ़ की समस्या दूर हो जाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना के लिए 2 हजार करोड़ की राशि केंद्र सरकार से स्वीकृत करवाई

सूरत. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने बुधवार रात परवत पाटिया क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह गांधी, पटेल और मोदी का गुजरात है। यहां के प्रत्येक व्यक्ति का मजबूत संघर्ष है, कांग्रेस के नेता को गुजरात प्रदेश के बारे में किसी तरह की अनर्गल टिप्पणी करने से पहले विचार अवश्य करना चाहिए। पाटिल सूरत महानगरपालिका चुनाव के सिलसिले में वार्ड 18 में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि सूरत महानगरपालिका में भाजपा के 25 वर्षों के सेवाकार्य की बदौलत कल के धुंधले शहर सूरत की सूरत आज उजले शहर के रूप में बन चुकी है। तापी रिवरफ्रंट बनकर तैयार होने के बाद शहर में खाड़ी बाढ़ की समस्या दूर हो जाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना के लिए 2 हजार करोड़ की राशि केंद्र सरकार से स्वीकृत करवाई है। शहर में यातायात व्यवस्था को और अधिक सरल बनाए जाने के उद्देश्य से जल्द मेट्रो ट्रेन योजना कार्यरत हो जाएगी। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी आज देश की शान बन चुकी है और पर्यटन के लिहाज से सर्वाधिक पसंदीदा स्थल बन गया है। परवत पाटिया में माधवबाग के पास आयोजित जनसभा में चुनाव प्रभारी प्रफुल्ल पानशेरिया, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र पटेल, प्रदेश मंत्री रघु हुंबल, महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व प्रतिपक्ष नेता आरके पुरोहित, विधायक संगीता पाटिल समेत अन्य कई लोग मौजूद थे। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने भागल चौराहे के निकट कोटसफिल रोड पर भी जनसभा को संबोधित किया और उसके बाद सूरत महानगरपालिका के सभी 30 वार्डों के 120 भाजपा प्रत्याशियों को वर्चुअल बैठक में संबोधित कर आवश्यक निर्देश दिए।
अब पाइए अपने शहर ( Surat News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज