scriptGUJARAT BJP NEWS: 60 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता, मोदी करेंगे ऊर्जा का संचार | GUJARAT BJP NEWS: More than 60 lakh workers, Modi will transmit energy | Patrika News

GUJARAT BJP NEWS: 60 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता, मोदी करेंगे ऊर्जा का संचार

locationसूरतPublished: Jan 22, 2022 11:15:56 am

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

-गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री गुजरात भाजपा के कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

GUJARAT BJP NEWS: 60 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता, मोदी करेंगे ऊर्जा का संचार

GUJARAT BJP NEWS: 60 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता, मोदी करेंगे ऊर्जा का संचार

सूरत. भाजपा की प्रयोगशाला ‘गुजरातÓ का अभिनव पेज कमेटी अभियान प्रयोग जल्द ही देशभर में पार्टी संगठन की ओर से आजमाया जाएगा। इसकी संगठन स्तर पर जोरदार तैयारियां हो रही है और इस बीच गुजरात प्रदेश में पेज कमेटियों में शामिल 60 लाख कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को संबोधित कर उनमें नई ऊर्जा का संचार करेंगे।
भाजपा संगठन का पेज कमेटी अभियान सबसे पहले गुजरात में 2019 के लोकसभा चुनाव में नवसारी लोकसभा क्षेत्र में प्रयोग में लिया गया था। पेज कमेटी अभियान के बेहतर प्रयोग का ही परिणाम रहा कि भाजपा के प्रत्याशी व मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल देश में सर्वाधिक 6 लाख 89 हजार 688 मतों के अंतर से जीतकर तीसरी बार संसद में पहुंचे थे। गौरतलब है पहली बार पेज कमेटी अभियान के प्रयोग के तौर पर नवसारी लोकसभा क्षेत्र के 2900 बूथ पर भाजपा संगठन ने 54 हजार से ज्यादा पेज कमेटी बनाकर तब 2 लाख 16 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की फौज को चुनाव प्रचार में उतारा था। चुनाव में पेज कमेटी के एक-एक सदस्य कार्यकर्ता ने चार-चार वोट की जिम्मेदारी ली थी और परिणाम स्वरूप पाटिल को 9 लाख 72 हजार वोट मिले थे जो कि कुल मतदान का 74 फीसदी हिस्सा था।
2019 के लोकसभा चुनाव के बाद पेज कमेटी अभियान का सिलसिला पूरे गुजरात में पहुंचा और उसी का परिणाम यह भी निकला कि विधानसभा उपचुनाव, महानगरपालिका चुनाव, जिला व तहसील पंचायत चुनाव सभी में भाजपा ने बम्पर जीत हासिल की थी। स्थानीय निकाय चुनाव के अब करीब एक वर्ष बाद फिर से गुजरात में पेज कमेटी के लाखों सदस्य कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को सुबह 11 बजे वर्चुअल संबोधन करेंगे।
-यह है पेज कमेटी अभियान

एक मतदान केंद्र पर करीब एक हजार मत होते हैं और भाजपा की एक बूथ पर 33 या अधिक पेज कमेटी बनाने की नीति है। पेज कमेटी में एक पेज प्रमुख व तीन सदस्यों समेत कुल चार जनें होते हैं। एक बूथ पर 33 पेज कमेटी के आधार पर 132 कार्यकर्ता जुड़ जाते हैं और उन्हें चुनाव में पार्टी के पक्ष में उस बूथ से 70 फीसदी लीड पाने का लक्ष्य दिया जाता है, जिसे वे आसानी से हासिल कर लेते हैं। क्योंकि एक बूथ में 132 कार्यकर्ता के परिवार के सदस्यों की संख्या ही 4 के हिसाब से 528 हो जाती है और एक बूथ पर अपेक्षित मतदान 70 प्रतिशत तक अर्थात 700 वोट का रहता है।
-प्रधानमंत्री करेंगे सबको संबोधित

25 जनवरी को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात की 15 लाख से ज्यादा पेज कमेटियों के 60 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सभी कार्यकर्ता इस संबोधन से नमो एप के जरिए जुड़ सकेंगे और अपनी बात भी प्रधानमंत्री तक पहुंचाएंगे।
सीआर पाटिल, अध्यक्ष, भाजपा गुजरात प्रदेश इकाई।

-दूसरे राज्यों में भी अपनाएंगे यह प्रयोग

हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात के पेज कमेटी अभियान को पार्टी संगठन देश के सभी राज्यों में कार्यकर्ताओं के बीच ले जाने पर सहमति दिखाए हैं। वहीं, उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के 6-7 महीने पहले से गुजरात के सैकड़ों कार्यकर्ता बनारस को केंद्र बनाकर वहां के भाजपा कार्यकर्ताओं में पेज कमेटी अभियान का मंत्र बांट चुके हैं। पिछले दिनों उड़ीसा भाजपा संगठन समेत अन्य प्रदेश के पार्टी संगठनों ने भी सूरत व गुजरात आकर पेज कमेटी अभियान को बारीकी से जाना है। संभवतया भाजपा संगठन पेज कमेटी अभियान को जल्द ही देशव्यापी प्रयोग में लें।
GUJARAT BJP NEWS: 60 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता, मोदी करेंगे ऊर्जा का संचार
-अकेले गुजरात में 15 लाख से ज्यादा

नवसारी लोकसभा क्षेत्र में सबसे पहले पेज कमेटी के प्रयोग के दौरान वहां पर 54 हजार से ज्यादा पेज कमेटियां बनाई गई थी और इसके तत्काल बाद यह प्रयोग सूरत में किया गया। सूरत महानगर में 80 हजार से ज्यादा पेज कमेटी गठित है। हाल में गुजरातभर में 60 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता भाजपा की पेज कमेटियों से जुड़े हुए हैं और इनकी संख्या 15 लाख से ज्यादा है। पेज कमेटी अभियान के साथ-साथ इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को माइक्रो बूथ मैनेजमेंट, प्रचार टीम, चेहरा, सरकारी योजना आदि की जानकारी भी दी जाती है जिसे व अपने-अपने मतदान केंद्र क्षेत्र में लोगों को बताते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो