scriptGUJARAT ELECTION 2022 : 104 साल की गंगाबेन बनेंगी युवा मतदाताओं के लिए प्रेरणा | GUJARAT ELECTION 2022 : 104 year old Gangaben inspiration for voters | Patrika News
सूरत

GUJARAT ELECTION 2022 : 104 साल की गंगाबेन बनेंगी युवा मतदाताओं के लिए प्रेरणा

– GUJARAT ELECTION 2022 सूरत जिले के 447 शतायु वोटर भी करेंगे मताधिकार का उपयोग

सूरतNov 16, 2022 / 12:52 pm

Divyesh Kumar Sondarva

GUJARAT ELECTION 2022 : 104 साल की गंगाबेन बनेंगी युवा मतदाताओं के लिए प्रेरणा

GUJARAT ELECTION 2022 : 104 साल की गंगाबेन बनेंगी युवा मतदाताओं के लिए प्रेरणा

Gujarat election 2022 जिले के युवा लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान करने के लिए उत्सुक हैं। वहीं, वृद्ध मतदाता भी अपने मताधिकार का उपयोग करने को इच्छुक हैं। ऐसी ही चोर्यासी विधानसभा की एक शतायु वोटर गंगाबेन बाबरिया एक दिसंबर को अपने मत का उपयोग करेंगी। चोर्यासी विधानसभा के सचिन की रहने वाली 104 वर्षीय गंगाबेन अपने विधानसभा में सबसे उम्रदराज मतदाताओं में शुमार हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में सूरत जिले के 447 शतायु मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने वाले हैं। 104 साल की गंगाबेन अन्य युवा मतदाताओं के लिए प्रेरणा बनेगी। गंगाबेन अपने परिवार के साथ सचिन की शिवम सोसायटी में रहती है। वे बताती हैं कि भारत की आजादी के बाद 1952 में जब पहली बार चुनाव हुए तो चुनाव आयोग ने लोगों को फिल्मों के माध्यम से मतदान और चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। 34 साल की उम्र में पहली बार वोट डाला था। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद के पहले चुनाव से अब तक सभी चुनावों में मतदान किया है।

– वृद्ध मातदाताओं के लिए विशेष सुविधा :
इस बार चुनाव GUJARAT ELECTION 2022 में 80 से 100 वर्ष के वरिष्ठ मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इच्छुक बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्र पर लाया जाएगा और मतदान के बाद घर वापस भी भेजा जाएगा। कोई मतदान केंद्र पर ना आ सके तो चुनाव अधिकारी उनके घर जाएंगे और उन्हें वोट देने की सुविधा मुहिया करवाएंगे। इसके लिए एक फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी।
– नामांकन के बाद प्रचार में जुटे प्रत्याशी :
गुजरात विधानसभा चुनाव GUJARAT ELECTION 2022 के पहले चरण के लिए तीनों प्रमुख राजनीतिक दल समेत अन्य पार्टियां अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। इनमें से शुक्रवार को जो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया वे शनिवार से ही अपने अपने क्षेत्रों में प्रचार में जुट गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो