scriptGUJARAT ELECTION 2022 : 5 percent less polling in Surat District | GUJARAT ELECTION 2022 : सूरत में पिछले विधानसभा चुनाव से 5 फीसदी कम मतदान | Patrika News

GUJARAT ELECTION 2022 : सूरत में पिछले विधानसभा चुनाव से 5 फीसदी कम मतदान

locationसूरतPublished: Dec 02, 2022 07:47:12 pm

गुजरात विधानसभा चुनाव GUJARAT ELECTION 2022 के प्रथम चरण में गुरुवार को राज्य की 89 सीटों पर मतदान हुआ। सूरत शहर-जिले की कुल 16 सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले 5.08 फीसदी कम मतदान हुआ। वर्ष 2017 में मतदान प्रतिशत 66.79 फीसदी रहा था, जो इस बार 61.71 फीसदी रहा। सबसे अधिक 75.24 फीसदी मतदान सूरत जिले की मांडवी सीट पर और सबसे कम 50.45 फीसदी मतदान सूरत महानगर की करंज सीट पर हुआ।

GUJARAT ELECTION 2022 : सूरत में पिछले विधानसभा चुनाव से 5 फीसदी कम मतदान
GUJARAT ELECTION 2022 : सूरत में पिछले विधानसभा चुनाव से 5 फीसदी कम मतदान

Gujarat election 2022 सूरत शहर-जिले की 16 सीटों पर 168 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे, वहीं पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 47,45,980 थी। मतदान के लिए 4637 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। गुरुवार सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होने के साथ लोगों में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिला। शाम पांच बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रही। सुबह 11 बजे तक मतदान तेजी से आगे बढ़ा। इसके बाद दोपहर दो बजे तक मतदान सुस्त नजर आया। मतदान के अंतिम दो घंटे में फिर एक बार मतदान ने रफ्तार पकड़ी। निवार्चन विभाग के मुताबिक सूरत की कुल 16 सीटों पर 61.71 फीसदी मतदान हुआ। मांगरोल, मांडवी और महुवा सीट पर मतदान प्रतिशत का आंकड़ा 70 फीसदी से अधिक रहा तो ओलपाड, कामरेज, सूरत पूर्व, कतारगाम, सूरत पश्चिम और बारडोली सीट पर मतदान प्रतिशत 60 फीसदी से अधिक रहा। अन्य सीटों पर 50 से 60 फीसदी मतदान हुआ।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.