scriptGUJARAT ELECTION 2022 : गुजरात चुनाव में कांग्रेस को मिले मत देख चौंक जाएंगे आप ! | GUJARAT ELECTION 2022 : You will be shocked to see votes of Congress | Patrika News
सूरत

GUJARAT ELECTION 2022 : गुजरात चुनाव में कांग्रेस को मिले मत देख चौंक जाएंगे आप !

GUJARAT ELECTION 2022 सूरत जिले की 16 सीटों पर पंजीकृत 47.45 लाख मतदाताओं में से 29.53 लाख ने मतदान किया हैं। इनमें से भाजपा के 16 प्रत्याशियों को 17 लाख 86 हजार 797 मत मिले हैं। कांग्रेस की हालत यह हुई कि सभी 16 प्रत्याशियों को मिलाकर सिर्फ 4 लाख 60 हजार 572 लाख मत ही मिले हैं। जो कि भाजपा के सिर्फ तीन प्रत्याशियों के मत भी कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों से अधिक हैं। जबकि आम आदमी पार्टी के 15 उम्मीदवारों को 6,11,244 मत मिले हैं।

सूरतDec 13, 2022 / 07:34 pm

Divyesh Kumar Sondarva

GUJARAT ELECTION 2022 : गुजरात चुनाव में कांग्रेस को मिले मत देख चौंक जाएंगे आप !

GUJARAT ELECTION 2022 : गुजरात चुनाव में कांग्रेस को मिले मत देख चौंक जाएंगे आप !

Gujarat election 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में सूरत जिले में भी कांग्रेस का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा।आम आदमी पार्टी का विकल्प मिलते ही कांग्रेस के हजारों मतदाता कांग्रेस से दूर हो गए। उधर भाजपा ने भी जीत की लीड दो-तीन गुना बढ़ा ली। सूरत जिले की 16 सीटों पर कांग्रेस के दो प्रत्याशियों को तीन हजार से कम, एक को 10 हजार से कम और दो को 20 हजार से कम वोट मिले हैं। इतना खराब प्रदर्शन होने से 11 कांग्रेसी नेताओं की जमानत तक जब्त हो गई है।

– मजूरा सीट पर 10 हजार भी नहीं कर पाए पार : मजूरा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी तो 10 हजार का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। यहां पर कांग्रेस को सिर्फ 9,447 ही मत मिले। सूरत उत्तर के कांग्रेस प्रत्याशी भी 15 हजार का आंकड़ा पार करते करते रह गए। यहां उन्हें सिर्फ 14,854 मत ही मिल पाए। सूरत पश्चिम के प्रत्याशी को सिर्फ 18,669 मतों से संतोष करना पड़ा है।
– तीन ही प्रत्याशी कर पाए पार 50 हजार : कांग्रेस के तीन प्रत्याशी ही 50 हजार से अधिक मत हासिल कर पाए। सूरत पश्चिम के प्रत्याशी ने 59125, ओलपाड के प्रत्याशी ने 57288 और मांडवी के प्रत्याशी ने 56393 मत हासिल किए हैं। इन तीनों के कुल मत 1.72 लाख होते हैं। जो कामरेज से जीत हासिल करने वाले भाजपा के प्रत्याशी से भी कम है। कामरेज में भाजपा के प्रत्याशी ने अकेले ही 1.85 लाख से अधिक मत हासिल किए हैं। इसके अलावा महुआ के कांग्रेस प्रत्याशी को 49875 वोट मिले हैं।

भाजपा के तीन प्रत्याशियों से भी कम मिले मत : GUJARAT ELECTION 2022 कांग्रेस की सूरत जिले की 16 सीटों पर कुल वोटों से ज्यादा तो सूरत की 3 विधानसभा क्षेत्र चौर्यासी, कामरेज और ओलपाड के ही भाजपा प्रत्याशियों को मत मिले हैं। जो 5.97 लाख होते हैं।
– छह सीटों पर 30 हजार के अंदर खेल खत्म : सूरत जिले की छह सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का खेल 30 हजार मतों के अंदर ही सिमट गया। उधना में 24103, चौर्यासी में 25840, मांगरोल में 26718, कतारगाम में 26840, कामरेज में 27511 और बारडोली में 28579 वोट ही कांग्रेस प्रत्याशी हासिल कर पाए। वराछा, करंज में तीन हजार मत भी नहीं मिलेइस बार चुनाव में वराछा और करंज की सीट पर पाटीदार मतदाताओं के चलते आम आदमी पार्टी का प्रभाव बढ़ा है। इससे कांग्रेस के वोट बंट गए। यहां पर कांग्रेस के प्रत्याशियों को तीन हजार वोट हासिल करने के भी लाले पड़ गए। वराछा में कांग्रेस को सिर्फ 2940 और करंज में 2954 ही मत मिल सके।

– सीट भाजपा कांग्रेस :
वराछा किशोर कानाणी 67,206 प्रफुल तोगड़िया 2,940
करंज प्रवीण घोघारी 60,493 भारती पटेल 2,954
मजूरा हर्ष संघवी 1,33,335 बलवंत जैन 9,447
सूरत उत्तर कांति बलर 57,117 ओशक पटेल 14,854
सूरत प. पूर्णेश मोदी 1,22,981 संजय पटवा 18,669
उधना मनु पटेल 93,999 धनसुख राजपूत 24,103
चौर्यासी संदीप देसाई 2,36,033 कांति पटेल 25,840
मांगरोल गणपत वसावा 93,669 अनिल चौधरी 26,718
कतारगाम विनोद मोरडिय़ा 1,20,505 कल्पेश वरिया 26,840
कामरेज प्रफुल पानसेरीया 1,85,585 निलेश कुंभाणी 27,511
बारडोली ईश्वर परमार 1,18,527 पन्ना पटेल 28,579
लिम्बायत संगीता पाटील 95,696 गोपाल पाटील 29,436
महुवा मोहन ढोडिया 81,383 हेमांगी गरासीया 49,875
मांडवी कुंवरजी हलपति 74,702 आनंद चौधरी 56,393
ओलपाड़ मुकेश पटेल 1,72,424 दर्शन नायक 57,288
सूरत पूर्व अरविंद राणा 73,142 असलम सायकलवाला 59,125
कुल भाजपा 17,86,797 कांग्रेस 4,60,572

Home / Surat / GUJARAT ELECTION 2022 : गुजरात चुनाव में कांग्रेस को मिले मत देख चौंक जाएंगे आप !

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो