GUJARAT POLITICAL NEWS: 71 विधायक आज राजस्थान कूच करेंगे, 48 जाएंगे मध्यप्रदेश
सूरतPublished: Aug 17, 2023 09:08:46 pm
- प्रथम चरण में पार्टी के सभी विधायक 10 दिन तक निर्धारित विधानसभा क्षेत्र में रुकेंगे
- प्रवासी कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय रहने के निर्देश


GUJARAT POLITICAL NEWS: 71 विधायक आज राजस्थान कूच करेंगे, 48 जाएंगे मध्यप्रदेश,GUJARAT POLITICAL NEWS: 71 विधायक आज राजस्थान कूच करेंगे, 48 जाएंगे मध्यप्रदेश
सूरत. गुजरात भाजपा एक बार फिर से पड़ोसी धर्म निभाने को तैयार है। पार्टी संगठन ने पड़ोसी राज्य राजस्थान व मध्यप्रदेश में चुनावी चुनौतियों को देखते हुए प्राथमिक स्तर पर प्रदेश के 119 विधायकों का चयन किया है। ये सभी विधायक शुक्रवार को जयपुर व भोपाल के लिए रवाना होंगे। राजस्थान में पार्टी के 71 विधायक और मध्यप्रदेश में 48 विधायक प्रथम चरण में 10 दिन के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी संगठन की ओर से निर्धारित विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे और वहां की राजनीतिक स्थिति का आंकलन करेंगे।