scriptCorona update/ गुजरात मौतों की संख्या में देश में चौथे और मृत्यु दर में नंबर एक पर | Gujarat ranks on in country in mortality | Patrika News

Corona update/ गुजरात मौतों की संख्या में देश में चौथे और मृत्यु दर में नंबर एक पर

locationसूरतPublished: Jul 26, 2020 12:46:37 am

सबसे अधिक मौत वाले महाराष्ट्र में मृत्यु दर 3.6% तो गुजरात में मृत्यु दर 4.2%

Corona update

Corona update

सूरत. कोरोना का कहर देश में थमने का नाम नहीं के रहा। संक्रमितों की संख्या रोज नए रिकॉर्ड तोड रही हैं। गुजरात में भी रोज नए एक हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं, जिससे पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या में गुजरात देश में सातवें नंबर पर पहुंच गया है । जबकि मृत्युआंक में देश में चौथे स्थान पर है, लेकिन मृत्यु दर के मामले में गुजरात देश में नंबर एक पर पहुंच गया है। सबसे अधिक मौत वाले महाराष्ट्र में मृत्यु दर जहां 3.6% है तो गुजरात में मृत्यु दर 4.2% है ।

गुजरात में 24 जुलाई तक के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 53,631 हुई है। इनमे से 2283 मरीजों की मौत हुई हैं। यानी गुजरात में हर 100 मरीजों में से 4 से अधिक मरीजों की मौत हो रही हैं। जबकि देश में पॉजिटिव मामले और मृत्यु में महाराष्ट्र सबसे आगे है। यहां के आंकड़े देखे तो 24 जुलाई तक महाराष्ट्र में कुल 3.57.117 पॉजिटिव मरीज सामने आए और इनमें से 13,132 मरीजों की मौत हुई है। यानी हर 100 मरीजों में से 3 से अधिक की मौत हुई हैं। दिल्ली की स्थिति देखे तो यहां भी 24 जुलाई तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1,28,389 हो गई हैं और इनमें से 3,777 मरीजों की मौत के साथ दिल्ली में मृत्यु दर 2.9त्न है।

जुलाई में प्रतिदिन 18 मौत


गुजरात में जुलाई महीने में कोरोना का कहर ज्यादा देखने मिला। 1 से 24 जुलाई तक गुजरात में 20,988 पॉजिटिव मरीज मिले और 435 मरीजों की मौत हुई। यानी जुलाई महीने म राज्य में प्रतिदिन 18 लोगों की कोरोना से मौत हुई ।
– 600 से अधिक मृत्यु दर वाले देश के 10 राज्य और मृत्यु दर

राज्य कुल पॉजिटीव केस कुल मौत मृत्युदर
गुजरात ५३,६३१ २,२८३ ४.२
महाराष्ट्र ३,५७,११७ १३,३१२ ३.६
मध्यप्रदेश २६,२१० ७९१ ३
दिल्ली १,२८,३८९ ३,७७७ २.९
प.बंगाल ५३,९७३ १,२९० २.३
उत्तर प्रदेश ६०,७७१ १,३४८ २.२
कर्णाटका ८५,८७० १,७२६ २
राजस्थान ३४,७३५ ६०८ १.७
तमिलनाडू १,९९,७४९ ३,३२० १.६
आंध्रप्रदेश ८०,८५८ ९३३ १. १

सूरत का मृत्युदर 4.5, जुलाई में ही 327 मौत


गुजरात में सूरत कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। अनलॉके बाद से शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है तो मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। सूरत में कोरोना से पहली मौत 22 मार्च को हुई थी और 100 का आंकड़ा छूने में 83 दिन लगे थे, लेकिन 1 जुलाई के बाद से हर सप्ताह 100 से अधिक मरीजों की मौत हो रही हैं। लॉकडाउन के दौरान सूरत में कोरोना का मृत्युदर 4.17 फीसदी था और फिलहाल मृत्युदर बढ़कर 4.45 हो गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो