scriptखेतों में गूंजने लगे खुशहाली के मीठे गीत | Happy Songs of Peace | Patrika News

खेतों में गूंजने लगे खुशहाली के मीठे गीत

locationसूरतPublished: Jul 03, 2018 10:43:48 pm

दानह में मानसून सक्रिय, किसान खेतों की जुताई-बुवाई में व्यस्त

patrika

खेतों में गूंजने लगे खुशहाली के मीठे गीत


सिलवासा. दो दिन से मानसून सक्रिय हो जाने से खेतों में खुशहाली के गीत गूंजने लगे हैं। किसान खेतों की जुताई-बुवाई में व्यस्त हो गए हंै। दो दिन से हो रही बारिश से खेतों में धान रोपण लायक पानी हो गया है। प्रदेश के आंबोली, रखोली, सायली, किलवणी, खानवेल, रूदाना, दपाड़ा, सुरंगी, खेरड़ी, सिंदोनी, दुधनी, कौंचा अंचल में बारिश जारी है।
कृषि उपनिदेशक एनजी गांधी ने बताया कि धान की पौधरोपण लायक बारिश हो गई है। जुताई के बाद धान रोपण के लिए खेतों में भरा होना चाहिए, ताकि पौधों की जड़े जमीन में गहराई तक चली जाएं। मानसून किसानों के अनुकूल बना हुआ है। जून में बारिश होते ही किसानों ने धान की बुवाई कर दी थी। अब पौध बढ़कर बड़ी हो गई है। कई जगह खेतों में रोपण का कार्य आरम्भ हो गया है। पर्वतीय क्षेत्र मांदोनी, सिंदोनी और कौंचा ग्राम पंचायतों में धान के साथ मूंगफली, नांगली और मूंग की बुवाई की जाती हैं। ढलान वाले खेतों में मूंगफली, मंूग, ज्वार की ज्यादा खेती होती है।

प्रदेश में 19 हजार हेक्टेयर बुवाई का लक्ष्य
कृषि विभाग के अनुसार प्रदेश के 19 हजार हेक्टेयर में खरीफ की खेती का लक्ष्य रखा है। इसमें 16 हजार हेक्टेयर पर जुताई-बुवाई का कार्य चल रहा है। खेतों में बुवाई से पूर्व प्राकृतिक खाद और पोषक तत्व मिलाए जाते हैं। दो दिन में बारिश के कारण खेतों में पर्याप्त पानी हो गया है। इससे किसानों को धान रोपण में आसानी हो गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में नांगली की खेती देरी से होती है।
धान 17000 हेक्टेयर
दलहन 1000 हेक्टेयर
अन्य 1000 हेक्टेयर
दमण में भारी बारिश की चेतावनी
दमण. दमण प्रशासन ने अगले 24 घंटों में भारी वर्षा की आशंका जताई है। उप समाहर्ता चार्मी पारेख ने बताया कि अहमदाबाद मौसम विभाग ने भारी वर्षा की चेतावनी दी है। किसी भी आपदा की स्थिति में बाढ़ नियंत्रण कक्ष के संपर्क नम्बर 0260-221377 अथवा टेलपेसक्स नम्बर 0260-2230093 पर संपर्क कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो