script‘उसने ठंडा पीने के लिए कहा और बच्ची रो पड़ी’ | 'He asked for a cold drink and the baby cried' | Patrika News

‘उसने ठंडा पीने के लिए कहा और बच्ची रो पड़ी’

locationसूरतPublished: Feb 16, 2020 09:27:31 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार
‘He asked for a cold drink and the baby cried’
Youth arrested for molesting eight-year-old girl

‘उसने ठंडा पीने के लिए कहा और बच्ची रो पड़ी’

‘उसने ठंडा पीने के लिए कहा और बच्ची रो पड़ी’


सूरत. सचिन जीआइडीसी क्षेत्र में पडोसी युवक द्वारा ठंडा (शीतल पेय) पिलाने के बहाने आठ साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सचिन तलंगपुर रोड निवासी आरोपी अशोक सहाय (२०) ने आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ की। शुक्रवार दोपहर १२ बजे पीडि़त बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उस दौरान अशोक उसे खेलने और ठंडा पिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और खेल-खेल में उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की। शनिवार दोपहर को वह फिर घर से निकली तो अशोक ने उसे ठंडा पीलाने के बहाने अपने कमरे में बुलाया। जिसे सून कर वह फफक फफक पर रो पड़ी। परिजनों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अशोक की करतूत के बारे में बताया। परिजन उसे पुलिस स्टेशन ले गए और अशोक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने देर रात अशोक को गिरफ्तार कर लिया। अशोक बिहार का मूल निवासी है तथा सचिन जीआइडीसी क्षेत्र के लूम कारखाने में काम करता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो