scriptपरीक्षा में विधायक संगीता पाटिल की डमी के बैठने के आरोप पर हंगामा | Hearing on allegations of sitting MLA Sangeeta Patil's dummy in the ex | Patrika News

परीक्षा में विधायक संगीता पाटिल की डमी के बैठने के आरोप पर हंगामा

locationसूरतPublished: Jun 19, 2018 11:03:36 pm

लिंबायत विधायक संगीता पाटिल पर परीक्षा में डमी प्रत्याशी बैठाने के आरोप को लेकर महाराष्ट्र के धुलिया जिले के सोनगीर कॉलेज में शुक्रवार…

Hearing on allegations of sitting MLA Sangeeta Patil's

Hearing on allegations of sitting MLA Sangeeta Patil’s

सूरत।लिंबायत विधायक संगीता पाटिल पर परीक्षा में डमी प्रत्याशी बैठाने के आरोप को लेकर महाराष्ट्र के धुलिया जिले के सोनगीर कॉलेज में शुक्रवार को हंगामा हो गया। सूरत शहर शिवसेना प्रमुख विलास पाटिल ने इस बारे में शिकायत की थी। पुलिस ने जांच की तो परीक्षा केन्द्र में खुद संगीता पाटिल ही मौजूद थीं।

संगीता पाटिल सोनगीर महाविद्यालय से बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा दे रही हैं। परीक्षा के दौरान शुक्रवार को सूरत शहर शिवसेना प्रमुख विलास पाटिल परीक्षा केंद्र पहुंचे और प्राचार्य से शिकायत की कि संगीता पाटिल की जगह डमी परीक्षा दे रही है। प्राचार्य ने जांच से इनकार कर दिया तो विलास पाटिल ने सोनगीर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने क्लास रूम में पहुंचकर जांच की तो वहां परीक्षार्थी के तौर पर खुद संगीता पाटिल मौजूद थीं। पुलिस ने पहचान पत्र आदि की जांच की और सही पाए जाने के बाद वहां से रवाना हो गई। मामले में विधायक से देर रात तक सम्पर्क किया गया, पर बात नहीं हो पाई। हालांकि उनके नम्बर पर संवाददाता ने उनका पक्ष जानने के लिए संदेश भी भेज दिया।

शिकायत गलत

कुछ लोग डमी की शिकायत लेकर कॉलेज पहुंचे थे। पुलिस को साथ रखकर जांच की गई तो शिकायत झूठी पाई गई। कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। फुटेज की जांच में भी हकीकत सामने आ जाएगी।
डॉ.के.बी. पाटिल, प्रधानाचार्य, सोनगीर महाविद्यालय

डमी को बदल दिया

शिकायत के बाद काफी देर तक कॉलेज प्रशासन जांच से इनकार करता रहा। पुलिस पहुंचने के बाद जांच की गई। इस दौरान कॉलेज प्रशासन ने डमी को बदल कर विधायक को बैठा दिया।
विलास पाटिल, प्रमुख, सूरत शहर शिवसेना

फिर ४४ डिग्री तक चढ़ सकता है पारा
राज्य के कुछ भागों में एक बार फिर रविवार तक तापमान ४४ डिग्री तक पहुंच सकता है। इस अवधि में कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। शुक्रवार को राज्य में सबसे अधिक ४३.३ डिग्री तापमान सुरेन्द्रनगर का रहा।

अहमदाबाद शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान ४१.२ डिग्री सेन्टीग्रेड रहा। पिछले दिनों की तुलना में तापमान कम है लेकिन हवा में नमी की मात्रा अधिक रहने से उमसरी गर्मी बढ़ गई है। अहमदाबाद में हवा में ६५ फीसदी तक आद्र्रता दर्ज की गई। राज्य के अन्य भागो में भी तापमान में कमी आई है।

४३.३ डिग्री के साथ सुरेन्द्रनगर में सबसे अधिक गर्मी रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में पारा बढऩे की संभावना है। विविध भागों में तापमान ४० डिग्री से लेकर ४४ तक पहुंच सकता है। इस बीच रविवार को सौराष्ट्र एवं दीव में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस तरह का मौसम अगले चार दिनों तक रह सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो