scriptयहां जमकर बरसे बादल | heavy rain in bharuch | Patrika News

यहां जमकर बरसे बादल

locationसूरतPublished: Aug 20, 2021 07:38:38 pm

मानसून का दूसरा राउंड शुरू

यहां जमकर बरसे बादल

यहां जमकर बरसे बादल

भरुच/अंकलेश्वर. भरुच जिले में मानसून का दूसरा राउंड शुरु हो गया है। जिले में पिछले 24 घंटे में सभी तहसीलों में बरसात दर्ज की गई। अंकलेश्वर में दो घंटे में दो इंच बरसात होने से कई स्थानों पर लोगों को जल-जमाव की समस्या का सामना करना पड़ा। एक माह से बरसात के थम जाने से खरीफ सीजन बेकार जाने की आशंका से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई थीं।
भरुच जिले में बरसात का दूसर राउंड शुरु होने से लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। मंगलवार से ही जिले में बरसाती माहौल जमने लगा था, जो शुक्रवार को पूरी तरह बन गया। शुक्रवार को दिनभर आसमान में घटाएं छाई रहीं और कई स्थानों पर जमकर बारिश हुई। जिलेभर में बरसात होने से किसानों के चेहरे खिल गए। बीते करीब एक महीने से बारिश नहीं होने से उनके समक्ष फसल बरबाद होने का संकट गहराने लगा था। भरुच व अंकलेश्वर शहर के निचले इलाके में पानी भर जाने से लोगो को समस्या का सामना करना पड़ा। भरुच जिले में जून माह की शुरुआत में तौकते तूफान की वजह से हुई बारिश के बाद अब तक 35 प्रतिशत ही बरसात हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो