scriptहे राम…गुजरात में राशनकार्ड पर कंकड़-पत्थर वाला अनाज | Hey Ram pebble-stone grain on ration card in Gujarat | Patrika News

हे राम…गुजरात में राशनकार्ड पर कंकड़-पत्थर वाला अनाज

locationसूरतPublished: Apr 15, 2020 09:59:05 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

लोगों ने किया हंगामा, वलसाड कलक्टर से भी शिकायतगरीबों का सरकारी मजाक
People made a ruckus, also complained to Valsad CollectorGovernment joke of the poor

हे राम...गुजरात में राशनकार्ड पर कंकड़-पत्थर वाला अनाज

चावल में कंकड़ के अलावा लोहे की कील

वलसाड. लॉकडाउन के कारण कामकाज बंद होने से परेशान गरीबों के लिए गुजरात सरकार की ओर से राशन कार्ड पर मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। विडम्बना इस बात की है कि कई जगहों पर वितरित हो रहे इस अनाज में कंकड़ पत्थर पाए जाने की शिकायतें आ रही हैं। लोगों में इससे नाराजगी है। इसकी शिकायत वलसाड जिला कलक्टर से की गई है।
Must Read

https://www.patrika.com/mumbai-news/ration-department-mumbai-5984662/

https://www.patrika.com/mumbai-news/maha-politics-govt-give-better-relief-u-r-not-in-lockup-uddhav-6002363/

https://www.patrika.com/ahmedabad-news/gujarat-congress-mlas-home-quarantine-imran-khedawala-corona-6003571/

https://twitter.com/collectorvalsad/status/1249735852026032129?s=20

हे राम...गुजरात में राशनकार्ड पर कंकड़-पत्थर वाला अनाज
 चावल में बहुत सारे कंकड़ के अलावा लोहे की कील भी थी
बुधवार को वलसाड के कोसंबा में भी कार्डधारक महिला को दिए गए अनाज में कंकड़ पत्थर मिला। अदिति नामक महिला कोसंबा पंचायत के सामने स्थित सस्ते अनाज की दुकान से राशनकार्ड पर अनाज लेकर घर आई। यहां उसने देखा तो चावल में बहुत सारे कंकड़ के अलावा लोहे की कील भी थी। गेहूं भी मिट्टी और कंकड़ से मिलावट वाला था। इसके बाद वह अनाज लेकर फिर से दुकानदार के पास पहुंची और अनाज दिखाया। जिसके बाद वहां मौजूद अन्य कार्डधारकों ने भी अनाज देखा तो उसमें भी कंकड़ थे। इसके बाद लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। दुकानदार ने कहा कि उसे सरकार की ओर से जो राशन मिलता है वही यहां बंटता है। इसमें वह कुछ नहीं कर सकता। इसके बाद अदिति ने अनाज का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया और कलक्टर कार्यालय में भी शिकायत की। इसके बाद अधिकारी वहां पहुंचे और जांच के बाद अच्छा अनाज देने की बात कही। अदिति समेत कई लोगों ने इस तरह के अनाज की आपूर्ति को सरकार की ओर से गरीबों का मजाक बताया और कहा कि इससे तो अच्छा अनाज ही नहीं दिया जाता।
lockdown_strictness_1.jpg
तीन मई तक मान्य रहेंगे पास
भरुच. लॉकडाउन अवधि तीन मई तक बढ़ाने के बाद प्रशासन ने पूर्व में जारी पास की मान्य अवधि भी बढ़ाकर तीन मई कर दी है। यह पास आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को जारी किए गए हैं।
फर्जी पास के साथ गिरफ्तार
अंकलेश्र में हाइवे पर लॉकडाउन के समय केन्द्रीय गृह मंत्रालय का पास लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में पास फर्जी मिलने पर यह कार्रवाई की गई।
तीन मई तक वड़दला गांव से ही संचालित होगी एपीएमसी
शहर के मोहम्मदपुरा इलाके में स्थित एपीएमसी तीन मई तक राष्ट्रीय राजमार्ग के पास वड़दला गांव सेे ही संचालित होगी। जिला प्रशासन ने बुधवार को इस आशय का आदेश जारी किया।
धारा 144 का उल्लंघन करने पर दस लोग हिरासत में
भरुच रेलवे गोदी रोड पर स्थित आश्रय सोसायटी से ए डिवीजन पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने के मामले में दस लोगों को हिरासत में लिया है। सभी को ए डिवीजन पुलिस स्टेशन लाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो